सिविल लाइंस में मंगलवार रात शराब के नशे में धुत एक युवती ने जमकर हंगामा काटा। युवती का हंगामा देखकर तमाशबीनों की भीड़ जुट गई। तमाम युवक को उसके घर छोड़ने के लिए कहने लगे।
लेकिन वह किसी के साथ जाने को तैयार नहीं थी। सूचना पर सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची। तब दो युवक आ गए। जो युवती के साथ थे। पुलिस ने दोनों युवको को पकड़कर थाने और युवती को महिला थाने भेज दिया। युवती का पहनावा देखकर लग रहा था कि वह ठीक-ठाक परिवार की है। वह कभी अपना घर राजापुर तो कभी राजरूपपुर बता रही थी।