आपराधिक मामला दर्ज होने की संभावना
- फोटो : facebook/jamie gilt
जंघई में नागरिक इंटर कालेज के पास देर रात अरविंद कुमार सिंह उर्फ मुन्ना (43) पर दो बाइक सवार चार लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करके घायल कर दिया। कई राउंड गोली चलने की आवाज से आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई। गोली की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोगों के पहुंचने से पहले हमलावर दो बाइकों पर सवार होकर भाग गए। गंभीर घायल अरविंद को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए
मीरगंज थाना क्षेत्र के जंघई नागरिक इंटर कालेज के बराबर में अरविंद कुमार सिंह का मकान है। वह रोजाना की तरह शनिवार की रात करीब साढ़े नौ बजे घर के बाहर बैठे थे। उसी समय दो बाइक पर सवार चार लोग उनके पास आए। पहले तो बात की, थोड़ी देर में ही उन्होंने कई राउंड गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर पहले तो आसपास दहशत फैल गई। कुछ देर बात हिम्मत जुटाकर परिजन और आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंचे तो पता चला कि दो बाइकों पर सवार चार लोग आए थे। जिनकी उम्र 25 से लेकर 40 साल के आसपास थी। उन्होंने ही कई राउंड गोली चलाकर अरविंद कुमार सिंह को गंभीर रूप से घायल कर दिया है।
मुन्ना के भाई नन्दा सिंह ने बताया की उन्होंने यह खबर 100 डायल सेवा को दी। उसी समय गांव के लोग और पुलिस घायल अरविंद को इलाज के लिए मछली शहर ले गई। जहां हालत खराब होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया की गोली चलने की सुचना मिली है मौके पर पुलिस बल भेजा जा रहा हुै। परिजनों ने इस घटना वजह नहीं बताई है। घायल मुन्ना से पुलिस पूछताछ कर रही है।