फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती थी दुल्हन, पति ने कराया केस  

Thu, 14 Apr 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
महिला से गैंगरेप
विज्ञापन
करेली के एक डॉक्टर ने पत्नी, सास, ससुर और साले के खिलाफ धोखे से शादी रचाने का आरोप लगाया है। पति की शिकायत पर करेली पुलिस मुकदमा लिखकर जांच कर रही है। 
विज्ञापन

पति का आरोप है कि 2010 में उसकी शादी अतरसुइया की एक युवती के साथ हुई। सुहागरात में पत्नी ने संबंध बनाने से इंकार कर दिया। उसने बताया कि उसने माता-पिता के दबाव में यह शादी की है। उसका मोहल्ले के एक युवक से प्रेम संबंध है, जिससे उसे दो माह का गर्भ भी है। पत्नी के इस खुलासे से डॉक्टर सन्न रह गया। उसने ससुराल वालों को बुलाया। बातचीत के बाद शहर के एक निजी नर्सिंग होम में गर्भपात करा दिया। युवती ससुराल में रह रही थी, लेकिन उसने पति को कभी संबंध नहीं बनाने दिया। कुछ दिनों बाद वह मायके चली गई।

लौटकर युवती ससुराल आई। डॉक्टर का आरोप है कि पत्नी कभी भी उसके साथ संबंध को राजी नहीं हुई। डॉक्टर का आरोप है कि वह अक्सर मायके में जाती और महीनों रहती थी। इस दौरान उसका प्रेमी से संबंध रहा। 2012 में युवती ने एक बच्चे को जन्म दिया। डॉक्टर का आरोप है कि बच्चा उनका नहीं बल्कि प्रेमी का ही है। बच्चे को जन्म देने के बाद युवती मायके में ही रहने लगी। डॉक्टर का आरोप है कि दो महीने पहले उनके घर में किसी ने पत्नी और उसके प्रेमी के अतरंग संबंध के वीडियो क्लिप फेंककर ब्लैक मेल किया। पत्नी और ससुराल वालों की धोखाधड़ी से परेशान डॉक्टर ने मामले की शिकायत पुलिस अफसरों से की। एसओ करेली संतोष शर्मा ने बताया कि डॉक्टर की शिकायत पर मुकदमा लिखकर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें