फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात की हत्या कर शव को सड़क के किनारे झाड़ियों में फेंका

Sun, 08 Oct 2017 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
क्राइम सीन
विज्ञापन
सरायइनायत थाना क्षेत्र के सोनी गांव में शनिवार की सुबह सड़क के किनारे झाड़ियों में नवजात का क्षत-विक्षत शव पाए जाने से खलबली मच गई। नवजात की हत्या कर उसके शव को झाड़ियों में फेंका गया था। नवजात के दोनों हाथ धारदार हथियार से काट दिए गए थे। शरीर में पेट के नीचे का हिस्सा पैर समेत गायब था। खेत की ओर जाते वक्त ग्रामीणों की नजर नवजात के क्षत-विक्षत शव पर पड़ी तो सन्न रह गए। ग्रामीणों की सूचना पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची तथा बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेज दिया। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के सोनी गांव के ग्रामीण शनिवार की सुबह खेत की ओर जा रहे थे। तभी उनकी नजर झाड़ियों में पड़े नवजात के क्षत-विक्षत शव पर पड़ी तो सन्न रह गए। नवजात के हाथ धारदार हथियार से काट दिए गए थे। धड़ के नीचे का हिस्सा पैर समेत गायब था। बच्चे के शव के पास ही एक पुरानी साड़ी, सफेद रंग की धोती और उसमें अस्पताल में प्रयोग किया जाने वाला सफेद रंग का रबर दस्ताना व रूई लिपटी पड़ी थी।

ऐसी आशंका है कि नवजात को जन्म के कुछ घंटे बाद ही बेरहमी से कत्ल कर शव को झाड़ियों में लाकर फेंक दिया गया। मामले की जानकारी ग्रामीणों के जरिए पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेज दिया। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी रही। पता चला है कि आसपास खोले गए कई अवैध नर्सिंग होम में गर्भपात का कारोबार बेखौफ चल रहा है। ऐसी आशंका है कि उन्हीं नर्सिंग होम में बच्चे के जन्म के बाद शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया होगा। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें