फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू टैंकर ने मारी टेंपो में टक्कर, तीन की मौत

Fri, 25 Mar 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
शहर से सटे झूंसी इलाके में मंगलवार आधी रात तेज रफ्तार बेकाबू टैंकर ने कार को बचाने के चक्कर टेंपो में टक्कर मारी और एक गुमटी को तोड़ने के बाद पलट गया। इस दुर्घटना में टेंपो चालक समेत तीन लोगों की जान चली गई। टैंकर का ड्राइवर मौके से भाग निकला। झूंसी पुलिस ने हादसे का शिकार हुए लोगों के शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेजा। होली की रात अनहोनी ने तीन परिवार को भारी गम में डुबो दिया।
विज्ञापन


मंगलवार आधी रात करीब बारह बजे का वाकया है। झूंसी में जीटी रोड स्थित बीकानेर स्वीट हाउस के पास एक कार शहर की तरफ से आकर कॉलोनी की तरफ मुड़ रही थी। वहां से एक टेंपो गुजर रहा था। तभी वाराणसी की तरफ से तेज रफ्तार में टैंकर आया। कार को बचाने की कोशिश में ड्राइवर ने टैंकर को मोड़ा तो वह टेंपो को चपेट में लेते हुए सड़क किनारे गुमटी को रौंदते पलट गया। आसपास के लोग जुटे तो कार जा चुकी थी और और टैंकर का ड्राइवर भाग गया था। टेंपो में ड्राइवर समेत तीन लोग खून से लथपथ दबे पड़े थे।

उनमें दो लोगों ड्राइवर विक्रम सिंह (40) निवासी रम्मन का पूरा धूमनगंज और शिवकुमार निवासी योजना तीन आवास विकास कॉलोनी झूंसी की मौत हो चुकी थी। तीसरे श्याम कुमार (35) की हालत नाजुक थी। उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी भी सांस थम गई। तीनों मृतकों के परिवार के लोगों को घटना की जानकरी मिली तो हाहाकार मच गया। वे अस्पताल पहुंच गए।टेंपो चालक विक्रम के भाई ने मुकदमा दर्ज कराया। होलिका दहन वाली रात ही इस हादसे से तीन परिवारों में मातम पसर गया। ड्राइवर विक्रम की पत्नी राधा अपने चार बच्चों को सीने से लगाए रोती-कलपती रही। पुलिस ने लावारिस टैंकर सीज कर दिया है। 
विज्ञापन


बृहस्पतविार को होली के दौरान लालगोपालगंज से झूंसी में रिश्तेदार से मिलने जा रहे बाइक सवार दो युवक हादसे का शिकार हो गए। सोरांव इलाके में बाइक खड़े ट्रक में पीछे से जा भिड़ी। इस घटना में एक युवक की जान चली गई जबकि उसका साथी जख्मी हो गया।
लालगोपालगंज कस्बे में रहने वाला सतीश कुमार केसरवानी (28)  बृहस्पतिवार दोपहर अपने मित्र धीरेंद्र कुमार के साथ बाइक पर झूंसी में किसी रिश्तेदार से मिलने रवाना हुआ था। करीब एक बजे वे दोनों सोरांव में कुरगांव के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार में बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी। बाइक चला रहे सतीश के सिर में जबरदस्त चोट पहुंची। आसपास के लोग पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी। उसने हेलमेट भी नहीं रखा था वरना सिर पर चोट नहीं पहुंचती तो जान बच सकती थी। धीरेंद्र को भी चोट पहुंची। लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचा दिया। 

यमुनापार के कोरांव इलाके में बृहस्पतिवार रात दोस्त से होली मिलकर घर लौट रहे युवक की बाइक समेत पुलिया से 15 फुट नीचे गिरने से जान चली गई। ग्रामीणों से खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव सील किया और उसके घरवालों को खबर दी। कोरांव में जमुआ गांव निवासी गेंदालाल आदिवासी का पुत्र हीरालाल (25) बृहस्पतिवार शाम बड़ोखर में दोस्तों से होली मिलने गया था। रात करीब आठ बजे वह बड़ोखर से अपनी प्लेटिना बाइक पर घर लौट रहा था। हीरालाल गाढ़ा गांव से गुजर रहा था तभी तेज रफ्तार में बाइक समेत पुलिया से 15 फुट नीचे गिर गया। राहगीरों ने देखा तो शोर मचाया। पुलिस पहुंची। गंभीर चोटों की वजह से हीरालाल की मौत हो चुकी थी।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें