फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू टेंपो ने आठ साल के मासूम को कुचला

Sat, 06 Jun 2015 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
लेड़ियारी (इलाहाबाद)। खीरी इलाके में नारीबारी-कोरांव मार्ग पर देवी बांध गांव के पास शुक्रवार दोपहर बेकाबू टेंपो ने सड़क पार कर रहे मासूम को कुचल दिया। टेंपो टक्कर मारने के बाद पलट गया और सड़क पर गिरे मासूम के ऊपर गिरा। टेंपो में बैठीं सवारियां भी घायल हो गईं। हादसे के बाद आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। तब तक मासूम की सांसें थम चुकी थीं। सूचना पर खीरी पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं बच्चे की मौत से उसके घर कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


खीरी के अरुवारी गांव का विमलेश कुमार मजदूरी करता है। उसके दो बेटियां और दो बेटों में बड़ा अभिषेक कुमार (8) गांव के ही स्कूल में तीसरी का छात्र था। विमलेश के पिता रामजतन पत्नी के साथ गांव से लगभग पांच किमी दूर देवी बांध गांव के पास घर बनाकर रहते हैं। स्कूल की छुट्टी होने के चलते इन दिनों अभिषेक अपने दादा-दादी के पास आया हुआ था। अभिषेक सामान लेने दुकान पर गया था। वह सामान लेकर लौट रहा था।

नारीबारी-कोरांव मार्ग पर तेज रफ्तार टेंपो ने अभिषेक को टक्कर मार दी। अभिषेक सड़क पर गिरा और टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। अभिषेक टेंपो के नीचे दब गया। हादसे के बाद चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। टेंपो में फंसी सवारियों को बाहर निकाला गया। इधर टेंपो के नीचे दबे अभिषेक की मौत हो चुकी थी। पोते की मौत का समाचार सुनकर दादा-दादी भी रोते बिखलते पहुंचे। शव देखकर वे अचेत हो गए। विमलेश को बेटे की मौत की खबर मिली तो वह भी पहुंचा। अभिषेक की मौत से मां-बाप का बुरा हाल है। खीरी पुलिस ने चालक समेत टेंपो को पकड़ लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें