कैंट में राजापुर के ओमनगर मोहल्ले में चोरों ने शिव मंदिर की दानपेटिका तोड़कर हजारों रुपये की नगदी गायब कर दी। जिस ढंग से घटना की गई है। आशंका है कि चोरी में आसपास के ही लोगों का हाथ है। कैंट पुलिस मुकदमा लिखकर जांच कर रही है।
राजापुर के ओमनगर मोहल्ले में एक शिव मंदिर है। मंदिर में मोहल्ले के अलावा आसपास के लोग बड़ी संख्या में पूजा-पाठ करने आते हैं। मंदिर के पुजारी राधा कृष्ण पांडेय ने बताया कि बुधवार को वह मंदिर का दरवाजा खोलने पहुंचे तो देखा कि दानपेटिका टूटी पड़ी है।
दानपेटिका में चोरी की खबर सुनकर भीड़ जुट गई। चोरी की घटना से लोगों में खासा आक्रोश था। सूचना पर कैंट पुलिस पहुंची। पुजारी के मुताबिक दानपेटिका में लगभग 25 हजार रुपये थे। पुलिस के मुताबिक चोरी की वारदात को मोहल्ले के ही किसी स्मैकिए का हाथ है। ऐसे लोगों की शिनाख्त की जा रही है कि जो नशेड़ी किस्म के हैं।