घूरपुर। यमुनापार के घूरपुर इलाके में शनिवार सुबह किशेारी को घर में बंधक बनाने को लेकर जमकर हंगामा हुआ। पड़ोसी के घर जबरन तलाशी ली गई तो किशोरी पड़ोसी के बेटे के साथ कमरे मिली। इसके बाद गांव में पंचायत बैठी। पंचायत में फैसला हुआ कि किशोरी अपने घरवालों के साथ जाए। लेकिन किशोरी घरवालों के साथ न जाकर प्रेमी के साथ जाने पर अड़ी थी। लेकिन उसकी एक भी न सुनी गई।
घूरपुर के एक मजदूर की 14 वर्षीय बेटी का पड़ोस के एक बीस वर्षीय युवक से कई साल से प्रेम प्रपंच चल रहा था। दो दिन पहले किशोरी भागकर प्रेमी के घर पहुंच गई। किशोरी के घरवाले उसकी तलाश में लगे थे। शनिवार सुबह किशोरी के घरवालों को पता चला कि किशेारी पड़ोसी के घर में छिपाकर रखी गई। इस पर किशोरी के परिजनों ने पड़ोसी के घर पर हंगामा कर दिया। हंगामा के बाद गांव के लोग जुट गए।
पड़ोसी के घर की तलाशी ली गई तो किशोरी मिल गई। किशेारी प्रेमी के साथ रहने पर आमाद थी। जबकि प्रेमी के घरवाले उसे रखने को तैयार नहीं थे। गांव में इस मसले को लेकर पंचायत बैठी। पंचायत के फैसले के बाद किशेारी को उसके घरवालों के साथ भेज दिया गया। वहीं घूरपुर पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इंकार किया है।