फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टवेरा ने ली कुम्हार की जान, छह घंटे तक चक्काजाम

Sun, 04 Jun 2017 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 मुट्ठीगंज इलाके में शुक्रवार रात तेरहवीं से लौट रहे कुम्हार गणेश प्रजापति की टवेरा की चपेट में आने से मौत से परिजन भड़क गए। शनिवार शाम पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने बलुआघाट के पास शव सड़क पर रखकरचक्काजाम कर दिया। मुआवजा की मांग कर रहे लोगों की पुलिस से झड़प होती रही। करीब छह घंटे बाद एसीएम ने मुआवजा और बेटी की शादी के लिए अनुदान का लिखित आश्वासन दिया तब परिवार के लोग शव को अंत्येष्टि की खातिर ले गए।
विज्ञापन


दरियाबाद में कुम्हार टोला निवासी गणेश प्रजापति मिट्टी (46) के बर्तन बनाकर बेचता था। इसके सहारे ही वह पत्नी राधा, दो बेटे और एक बेटी संग गुजारा कर रहा था। शुक्रवार रात वह बैरहना में एक तेरहवीं संस्कार में शामिल होने के बाद साइकिल पर घर लौट रहा था। मुट्ठीगंज की बजरंग मंडी से गुजरते समय पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार टवेरा ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर घायल गणेश को सिविल लाइंस के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उसकी सांस थम गई। पुलिस ने शव को चीरघर भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शाम करीब चार परिजनों और रिश्तेदारों ने गणेश का शव बलुआघाट के पास सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।

चक्काजाम में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हो गईं। पुलिस ने आकर समझाना चाहा तो महिलाओं-पुरुषों ने धक्का-मुक्की की और वहां से खदेड़ दिया। परिवार के लोगों ने तीस लाख रुपये मुआवजा और बेटी की शादी के लिए मदद की मांग रख दी। रात में सीओ थर्ड ट्रेनी आईपीएस नीरज जादौन ने एसीएम के साथ आकर परिजनों से बात की। पार्षद सतीश केसरवानी की मौजूदगी में उन्हें लिखित आश्वासन दिया कि बीस लाख रुपये, बेटी की शादी के लिए अनुदान तथा पारिवारिक लाभ योजना के तहत तीस हजार रुपये दिए जाएंगे। इसकी संस्तुति ऑनालाइन की जा रही है। मगर परिवार के लोग अड़ गए कि उन्हें ऑनलाइन संस्तुति की रिसीविंग दी जाए तभी हटेंगे। तहसील से रिसीविंग लाकर दिए जाने के बाद जाम खत्म हुआ। हालांकि परिजन शव को घर के बाहर सड़क किनारे रखे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें