फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर से लूटी एसयूवी और नगदी

Tue, 05 Jul 2016 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने सोमवार शाम थरवई इलाके में सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर के निकट हवाई पट्टी पर प्रापर्टी डीलर अमित मौर्या से उसकी एक्सयूवी गाड़ी, नगदी, पर्स और मोबाइल फोन लूट लिया। लुटेरे भागे तो प्रापर्टी डीलर ने थरवई थाने जाकर घटना की जानकारी दी। उसने पुलिस को बताया कि वह प्लॉट के खरीदारों से किश्त के पैसे लेने जा रहा था तभी असलहे से लैस बदमाशों ने गाड़ी रोक कर यह घटना अंजाम दी।
विज्ञापन


अल्लापुर में रामानंद नगर निवासी अमित मौर्या पुत्र सुंदरलाल मौर्या जमीन की खरीद-फरोख्त का काम करता है। उसने फाफामऊ और थरवई इलाके में भी प्लॉट बेचे हैं। अमित के मुताबिक, वह सोमवार शाम चार बजे थरवई में सीआरपीएफ के सिपाहियों से किश्त के पैसे वसूलने गया था, जिन्होंने उससे प्लॉट खरीदे हैं। वह अपनी एक्सयूवी गाड़ी से हवाई पट्टी से गुजर रहा था, तभी पल्सर बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया। पलक झपकते बदमाश गेट खोलकर घुसे और तमंचा सटाकर उसे बाहर खींच लिया। उसका पर्स छीन लिया जिसमें छह हजार रुपये और कई कार्ड थे। गाड़ी के डैशबोर्ड पर भी 17 हजार रुपये और मोबाइल फोन रखा था। उसे गोली मारने की धमकी देकर उसकी गाड़ी लेकर भाग गए। दो बदमाश एक्सयूवी में और एक बदमाश बाइक पर गया। वह किसी तरह थरवई थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर जाकर घटना का जायजा लिया। पल्सर सवार बदमाशों द्वारा एक्सयूवी की लूट पुलिस के गले नहीं उतर रही है। वह इसे पैसों के विवाद में हुई घटना मान रही है। कुछ लोगों ने पुलिस से यह भी कहा कि गाड़ी हवाई पट्टी पर खड़ी थी। उसमें कोई और भी था तभी बदमाशों ने यह लूटपाट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें