फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों का एलनगंज में हंगामा, बमबाजी, तोड़फोड़

Mon, 01 Jan 2018 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
विज्ञापन
एलनगंज में केपीयूसी के छात्रों ने व्यापारियों से विवाद के बाद जमकर हंगामा किया। इस दौरान उन्होंने तोड़फोड़ भी की। सूचना पर पहुंचे कर्नलगंज के इंस्पेक्टर के सामने बम फोड़े। पुलिस के सामने अराजकता फैलाते देख आसपास के लोगों से रहा न गया और उन्होंने पथराव शुरू कर दिया। जिसके बाद हंगामा करने वाले भाग गए। कुछ पत्थर हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज रवींद्र सिंह के गार्ड रूम और मकान पर भी फेंके।
विज्ञापन


एलनगंज क्षेत्र में कई दिनों से देर शाम कुछ छात्र किसी न किसी बात को लेकर हंगामा करते रहते हैं। दो दिन पहले भी व्यापारियों से पैसे के लेनदेन पर जमकर बवाल काटा था। आज शाम करीब सात बजे कुछ छात्रों की एक कारोबारी से कहासुनी हो गई। छात्रों ने दो-तीन व्यापारियों के साथ जमकर मारपीट की। मौके पर पुलिस भी पहुंची लेकिन छात्रों की संख्या बढ़ती ही चली गई। हालत यह हो गई कि इंस्पेक्टर कर्नलगंज और पुलिस फोर्स के सामने भी पत्थर फेंके गए गए तथा बमबाजी की। जिसके कारण आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई। कई दुकानदारों ने शटर गिरा दिए। लोगों का कहना था कि कुछ उपद्रवी छात्र युवतियों से छींटाकशी और कमेंट करते हैं, जिसके कारण राह चलना दूभर हो गया है।

थाना प्रभारी बीपी सिंह का कहना है कि छात्रों का आसपास के व्यापारियों से कुछ विवाद हुआ था। जिसकी वजह से यह घटना हुई। पुलिस के पहुंचते ही वह भाग गए। हंगामा और बमबाजी करने वालों का पता लगाया जा रहा है। इस घटना की व्यापारियों की ओर से छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें