फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ अध्यक्ष, उपाध्यक्ष चित्रकूट जेल से रिहा

Wed, 11 Jul 2018 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष अवनीश यादव, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी और छात्र नेता अविनाश विद्यार्थी 36 दिनों के बाद मंगलवार को चित्रकूट जेल से रिहा कर दिए गए। विश्वविद्यालय में हॉस्टल वॉशआउट के विरोध में हुए बवाल के दौरान इनकी गिरफ्तारी हुई थी और आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अध्यक्ष समेत 11 छात्र नेताओं को नैनी जेल भेज दिया गया था। बाद में सभी को अलग-अलग जेलों में भेज दिया गया और अब सभी की अलग-अलग रिहाई भी हो रही है।
विज्ञापन


तीन छात्र रिहा होने के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यालय पहुंचे, जहां उनके स्वागत में समारोह आयोजित किया गया। चित्रकूट से वापसी के दौरान कौशाम्बी में भी सपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। रिहा हुए छात्र नेताओं ने छात्रसंघ भवन के सामने शहीद लाल पद्मधर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। छात्रसंघ अध्यक्ष अवनीश यादव ने कहा कि इविवि ही नहीं, दुनिया के किसी भी कोने में छात्र-छात्राओं के हौसले को तोड़ने का प्रयास किया जाएगा तो हम केंद्र एवं राज्य की तानाशाह सरकार को घुटनों पर लाने का काम करेंगे।

उन्होंने ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रति आभार जताया, जिन्होंने अपने प्रतिनिधियों को भेजकर जेल में बंद छात्र नेताओं की हौसलाआफजाई की। चंद्रशेखर चौधरी और अविनाश विद्यार्थी ने कहा कि इविवि समेत तमाम विश्वविद्यालयों में छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है और छात्रों का दमन किया जा रहा है। सभी छात्र एकजुट होकर इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे। इस मौके पर अखिलेश गुप्ता, अरविंद सरोज, राघवेंद्र यादव, डीपी यादव, अजीत यादव विधायक, अदील हमजा, अंकित यादव, रवि यादव, उदय प्रकाश यादव आदि मौज्ूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें