फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम दफ्तर के पास छात्र को मारी गोली

Fri, 11 Aug 2017 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
shot to farmar
विज्ञापन
इंटरमीडिएट के छात्र मोहम्मद अजहर को बृहस्पतिवार रात डीएम कार्यालय के सामने गोली मार दी गई। वह जिस दोस्त को जिलाधिकारी कार्यालय में छोड़ने आया था, उस पर ही गोली मारने की आरोप लगाया है। आरोपी दोस्त घटना के बाद से गायब है। घायल छात्र को एसआरएन अस्पताल ले जाने वाला दूसरा दोस्त भी लापता हो गया। पुलिस जांच कर रही है कि घटना के पीछे वजह क्या है।
विज्ञापन


प्रतापगढ़ में भवानीपुर गांव निवासी मोहम्मद वसीम का पुत्र अजहर (18) यहां सीएवी इंटरमीडिएट कॉलेज में 12वीं का छात्र है। वह सोहबतियाबाग में अपने दोस्त उधम के साथ रहता है। बृहस्पतिवार रात वह उधम के साथ स्कूटी पर घूमने-फिरने निकला। वे दोनों जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे जहां उनका दोस्त विकास रहता है।

विकास का पिता कलेक्ट्रेट में स्वीपर है। उसे भी साथ लेकर वे ट्रैफिक लाइन चौराहे पर गए। वहां तीनों ने वेज बिरयानी खाई। फिर वे कलेक्ट्रेट लौटे। सड़क पर स्कूटी रुकने पर विकास उतरकर जाने लगा। तभी फायर हुआ। गोली अजहर के पैर में जांघ के पास धंसी। अजहर के मुताबिक, उसने पीछे मुड़कर देखा तो विकास भागकर जाता नजर आया। उसे शक है कि विकास ने ही गोली मारी है।  उधम उसे बेली अस्पताल ले गया। वहां कर्नलगंज पुलिस भी पहुंच गई। घायल अजहर को पुलिस एसआरएन अस्पताल ले गई। वहां से दूसरा दोस्त उधम भी नदारद हो गया। अजहर यह नहीं बता सका कि विकास ने गोली क्यों मारी है। विकास की तलाश हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें