फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइनीज मंझे से फिर जख्मी हुआ एक छात्र 

Mon, 11 Apr 2016 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
चाइनीज मंझे की चपेट में आने से घायल दीपक सिंह। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
पुलिस और जिला प्रशासन की अनदेखी के चलते रविवार दोपहर फिर एक प्रतियोगी छात्र चाइनीज मंझे की चपेट में आकर जख्मी हो गया। छात्र अपनी मां को बाइक पर बैठाकर सिविल लाइंस आ रहा था। अलोपीबाग फ्लाईओवर से उतरते समय मंझा उसके चेहरे को चीरते हुए निकल गया। इस वाकये से छात्र हड़बड़ा कर बाइक से गिर पड़ा। उसका हाथ भी कट गया। आसपास के लोग भागकर पहुंचे तो सड़क पर गिरे मां-बेटे को उठाया। गंभीर रूप से जख्मी छात्र को पास के निजी अस्पताल ले जाया गया। 
विज्ञापन


झूंसी के रहने वाले वंश नारायण सिंह एलआईसी में अभिकर्ता हैं। उनका बेटा दीपक कुमार सिंह (26) बीटेक करने के बाद प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता है। रविवार को वंश नारायण की पत्नी पुष्पा को सिविल लाइंस में खरीदारी के लिए आना था। बेटा दीपक मां को बाइक पर बैठाकर सिविल लाइंस आ रहा था। चुंगी से वे फ्लाईओवर पर चढ़े और सोहबतिया बाग की ओर उतर रहे थे। अचानक दीपक के  सामने मंझा आ गया। वह हड़बड़ा गया। उसने मंझा हटाने के लिए हाथ बढ़ाया लेकिन तब तक मंझा नाक और आंख को चीरते हुए निकल गया। दीपक का हाथ भी जख्मी हो गया। मां-बेटे बाइक से गिर पड़े। यह देख आसपास के लोग भागकर पहुंचे। दीपक की नाक, आंख और हाथ से खून गिर रहा था। पुष्पा को भी मामूली चोट आई थी। आसपास के लोग फौरन दीपक को पास के पटेल संस्थान हॉस्पिटल ले गए। जानकारी पाकर वंशनारायण और उनके परिचित सपा नेता दान बहादुर समेत तमाम लोग आ गए। 

चाइनीज मंझे की बिक्री पर रोक नहीं
हाईकोर्ट की सख्ती के बाद भी पुलिस और जिला प्रशासन चाइनीज मंझे की बिक्री पर रोक नहीं लगा पा रहा है। इससे लोगों में खासा आक्रोश है। लोगों का कहना है कि पुलिस खानापूर्ति के लिए कार्रवाई करती है। जिसके चलते एक के बाद एक लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। कुछ महीने पहले कीडगंज इलाके में चाइनीज मंझे से एक छात्र का गला कटने से मौत हो गई थी। इसी दुर्घटना में एक छात्रा भी जख्मी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें