फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंसी में फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, ससुराल वालों पर दहेज हत्या का केस दर्ज

Mon, 11 Apr 2016 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
फांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बैंसी में शनिवार की शाम को एक विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर जब मायके वाले घर पहुंचे तो ससुराल पक्ष का कोई भी की व्यक्ति घर में मौजूद नहीं था। इसके बाद पुलिस ने महिला का शव फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस मामले में मृतका की मां की शिकायत पर आरोपी पति समेत पांच ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


झज्जर जिले के छुछुकवास की हेमलता पत्नी स्व. कुलवंत सिंह ने अपनी बेटी शायना (25) की शादी कई साल पहले बैंसी गांव के नरेश के साथ की थी। हेमलता ने लाखनमाजरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है कि शादी को अभी तीन साल भी नहीं हुए थे, लेकिन ससुराल वाले आए दिन शायना का दहेज के लिए उत्पीड़न करते थे।

दहेज के लिए शायना के साथ मारपीट की जाती थी। जिस बारे में शायना ने उनसे बताया तो उन्होंने ससुराल वालों की मांग पूरी करने के लिए कई बार दहेज दिया। लेकिन वह कुछ समय तक शायना को ठीक रखते थे और उसके बाद फिर से उत्पीड़न करना शुरू कर देते थे। उनको शनिवार शाम को ससुराल वालों के पड़ोसियों ने सूचना दी कि उनकी बेटी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन


इस सूचना पर वह बैंसी गांव में पहुंचीं और वहां पूरे मामले की जानकारी ली गई। जिस समय मायके वाले  गांव पहुंचे, ससुराल वाले सभी लोग गायब थे। इसके बाद शायना के शव को नीचे उतारकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस मामले में शायना की मां हेमलता की ओर से आरोपी नरेश के अलावा अन्य ससुराल वालों तिलकराज, रणधीर, संतोष और मीना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें