फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से इंटर के छात्र की मौत

Wed, 20 Jan 2016 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर (इलाहाबाद)। फूलपुर में वरुणा पुल पर सोमवार रात बेकाबू ट्रक ने पीछे से साइकिल में टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार छिटक कर दूर जा गिरा। हादसे के बाद आसपास के लोग पहुंचे तो वह खून से लथपथ तड़प रहा था। स्थानीय लोगों ने ट्रक का पीछा किया तो चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। घायल को फूलपुर पुलिस के निजी अस्पताल ले गई, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन

फूलपुर में परसाडीह के रामसिंह प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनके दो बेटों में छोटा आशीष यादव (17) इंटर का छात्र था। वह सोमवार रात घर से साइकिल लेकर वरुणा बाजार सामान लेने गया था। सामान लेकर घर लौट रहा था। पुल टूटा होने के चलते वह बगल के रास्ते से गुजर रहा था। 
तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर से साइकिल सवार आशीष छिटक कर दूर गिरा। स्थानीय लोगों ने पीछा कर लिया। आगे जाकर चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। ट्रक की टक्क र में आशीष गंभीर रूप से घायल था। उसे आनन-फानन में पुलिस पास के एक निजी अस्पताल में ले गई। हादसे की खबर पाकर घरवाले भी रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। इलाज के दौरान देर रात आशीष की मौत हो गई। आशीष की मौत से घर में कोहराम मच गया। मां मुन्नी देवी बेटे की मौत से बेसुध सी हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें