फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस में नकल करते पकड़ा गया छात्र, एफआईआर

Tue, 26 Jun 2018 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
uppsc
विज्ञापन
 प्रदेश की सबसे बड़ी पीसीएस की परीक्षा में भी नकल के मामले सामने आने लगे हैं। इस बार तो मुख्य परीक्षा के दौरान एक छात्र नकल करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने छात्र के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया है। यूपीपीएससी की ओर से संबंधित छात्र को डिबार किया जाएगा और वह आयोग की अन्य परीक्षाओं में भी शामिल नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन


पीसीएस-2017 के तहत सोमवार को भूगोल विषय की मुख्य परीक्षा का पेपर था। परीक्षा के लिए कुल 2792 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 2396 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। यानी 85.81 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 396 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा दो पालियों सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 बजे और अपराह्न दो से शाम पांच बजे तक थी। परीक्षा के लिए यूपीपीएससी को भी केंद्र बनाया गया है। दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान छात्र अभिनव कुमार शुक्ला को नकल करते रंगे हाथ पकड़ा गया। आयोग के सचिव जगदीश ने बताया कि छात्र ने अपने प्रवेश पत्र की कई फोटो कॉपियां करा रखी थीं और उन्हें बाथरूम में छिपाकर कर रख दिया था। परीक्षा के दौरान वह बार-बार बाथरूम जा रहा था, जबकि बाकी छात्र पेपर हल करने में व्यस्त थे। शक होने पर कक्ष निरीक्षक ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास प्रवेश पत्र की कई प्रतियां मिलीं और उन प्रतियों के पीछे विषय से संबंधित तमाम जानकारियां लिखी हुईं थीं। मामले की गंभीरता देखते हुए छात्र के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में एफआईआर दर्ज करा दी गई है। छात्र को डिबार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें