फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ की गला दबाकर हत्या

Sat, 11 Jul 2015 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। कौंधियारा के तेंदुई गांव में शुक्रवार देर रात अधेड़ बद्री प्रसाद (48) की पड़ोसियों ने गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची कौंधियारा पुलिस आरोपी पड़ोसियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


तेंदुई गांव निवासी बद्री प्रसाद के खपरैल पर कु छ लोगों ने पथराव किया था। इस बात को लेकर बद्री प्रसाद का पड़ोसी से विवाद हुआ था। लोगों के बीचबचाव के बाद मामला शांत हो गया। रात में अचानक बद्री प्रसाद घर के बाहर मृत पड़ा मिला। बद्री प्रसाद के घरवालों का आरोप है कि पड़ोसियों ने रंजिश में उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। बद्री की मौत से घर में कोहराम मच गया। शोर शराबा के बीच रोने बिलखने की आवाज सुनकर गांव के लोग पहुंचे तो बद्री प्रसाद का शव देखकर सन्न रह गए।

सूचना पर कौंधियारा एसओ धर्मेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक मामला संदिग्ध लग रहा है। पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट होगा की बद्री प्रसाद की मौत की वजह गला दबाकर हुई या फिर किसी और वजह से उनकी जान गई। एसपी यमुनापार आशुतोष मिश्र ने बताया कि अधेड़ की पड़ोसी से खपरैल पर पत्थर फेंकने को लेकर विवाद हुआ था। आरोपी पड़ोसियों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें