इलाहाबाद विश्वविद्यालय में सोमवार दोपहर सर्वपल्ली राधा कृष्णनन हॉस्टल में छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट ह्रुई। मारपीट में एक छात्र का सिर फूट गया है। जबकि अन्य को मामूली चोट आई है। वहीं एक पक्ष की तरफ से रिपोर्ट न दर्ज किए जाने पर हॉस्टल के छात्रों ने थाने में हंगामा किया। कर्नलगंज पुलिस ने दोनों की तरह पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एसआरके हॉस्टल में 11 मार्च की रात मारपीट के बाद एक छात्र की बाइक फूंक दी गई थी। इस मामले में पीड़ित छात्र ने कर्नलगंज थाने में तहरीर दिया था। लेकिन बाद में दोनों पक्षों ने नुकसान की भरपाई करने पर समझौता कर लिया था। लेकिन छात्रों के दोनों गुटों के बीच तनातनी चल रही थी। आरोप है कि रविवार रात भी हॉस्टल में बमबाजी क र दहशत फैलाने की कोशिश की गई थी। इसकी शिकायत हॉस्टल के लड़कों ने प्रॉक्टर की। एलएलबी के छात्र शव्य साची राय का आरोप है कि दोपहर में वह अपने कमरा नंबर 34 में बैठकर हॉस्टल के साथियों के साथ प्रोजेक्ट बना रहा था। तभी हॉस्टल का शिव प्रकाश तोमर नामक छात्र साथी राजन उपाध्याय और आधा दर्जन के साथ आए। जबरन दरवाजा खुलवाकर घुस गए।
अंदर मौजूद छात्रों पर लाठी डंडा और तमंचे की बट से हमला बोल दिया। मारपीट में शव्य साची राय का सिर फूट गया और उसके साथी विपुल,दिव्यांाशु भी घायल हो गए। शोर शराबा मचा तो हॉस्टल के छात्र दौड़े। हमलावरों को घेर कर पीटने लगे। तब तक सूचना पर एसओ कर्नलगंज विजय प्रताप फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस घायल छात्रों को बेली अस्पताल ले गई। छात्रों ने दो हमलावरों को दबोच लिया था। घटना से नाराज छात्रों ने कर्नलगंज थाने का घेराव किया। तब पुलिस ने घायल शव्य साची राय की तहरीर पर एसपी तोमर, राजन उपाध्याय अन्य अज्ञात के खिलाफ मारपीट, लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया। एसओ विजय प्रताप ने बताया कि वर्चस्व को लेकर छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट हुई है। दूसरे पक्ष की तहरीर पर शव्य साची राय समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया गया है। वहीं हॉस्टल के छात्रों के बीच चर्चा है कि हॉस्टल में होने वाले कार्यक्रम के चंदे को लेकर विवाद हुआ है।