फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोरांव में दो समुदायों के बीच मारपीट, तोड़फोड़

Sat, 16 May 2015 02:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरांव (इलाहाबाद)। सोरांव कस्बे से सटे पड़रैया गांव में दो समुदायों के बीच मामूली विवाद के बाद जमकर मारपीट और तोड़फोड़ हुई। दोनों समुदायों के लोगों ने एक-दूसरे के गांव पर चढ़कर बवाल काटा और तोड़फोड़ की। जिसमें दोनों समुदायों से आधा दर्जन से अधिक लोगों को चोट आई है। बवाल की सूचना पर सोरांव पुलिस के साथ सीओ और कई थानों की फोर्स पहुंची, तब जाकर बवाल थमा। पड़रैया और अकारीपुर गांव के लोगों के बीच तनाव को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल के साथ पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


सोरांव के पड़रैया गांव में बृहस्पतिवार को एक बारात लौटी थी। शुक्रवार को खानपान का कार्यक्रम था। दावत के बाद सड़क पर कचरा रह गया। शाम लगभग सात बजे उधर से गुजर रहे दांदूपुर गांव के दूसरे समुदाय के एक युवक ने उस पर आपत्ति करते हुए कचरे को हटाने को कहा तो दावत में शामिल होने आए लोगों ने उस युवक को पीट दिया। युवक पड़ोस के अकारीपुर गांव पहुंचा और लोगों को पिटाई की बात बताई।

यह सुनकर दूसरे समुदाय के तकरीबन आधा दर्जन लोगों ने आकर उक्त युवक की पिटाई के बारे में पूछताछ की तो लोगों ने उन्हें भी पीट दिया। फिर तो अकारीपुर के लोग लाठी डंडा लेकर पड़रैया गांव पर चढ़ आए। दोनों समुदायों के बीच जमकर मारपीट और तोड़फोड़ हुई। पड़रैया गांव के लोग भी दर्जनों की संख्या में लाठी, डंडा लेकर अकारीपुर गांव पहुंचे और बवाल काटा। मारपीट में दोनों समुदायों से तकरीबन आधा दर्जन लोग घायल हो गए। बवाल की सूचना पर सोरांव पुलिस पहुंची।
विज्ञापन


हालात को देखते हुए होलागढ़, नवाबगंज, मऊआइमा पुलिस और सीओ सोरांव मौके पर पहुंचे जिसके बाद मामला शांत हुआ। तनाव को देखते हुए मौके पर पीएसी तैनात कर दी गई है। सीओ सोरांव दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि फिलहाल अब हालात सामान्य है। मौके पर पीएसी और पुलिस तैनात है।

 समारोह के बाद कचरा सड़क पर फेंक ने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है। मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

0 वीपी श्रीवास्तव, एसएसपी, इलाहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें