फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने पिता को सरेआम पीट-पीटकर मार डाला

Sun, 24 Jun 2018 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
पिता की गलत हरकतों से क्षुब्ध बेटे ने शनिवार सुबह सरेआम उसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। बचाने आए पड़ोसी की पिटाई कर उसे भी जख्मी कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची इलाकाई पुलिस पिता को लेकर इलाज के लिए सीएचसी कोरांव ले गई। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में पिता की मौत हो गई। पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


नगर पंचायत कोरांव के अंबेडकर नगर मुहल्ले का रहने वाला श्याम लाल मौर्य उर्फ नानक ( 55) पेशे से एक कृषक व होमगार्ड था। ग्रामीणों की मानें तो श्याम लाल मौर्य की शादी के बाद से ही उसकी पत्नी शकुंतला देवी से अनबन शुरूहो गई थी। श्याम लाल के एक पुत्र सोनू कुमार मौर्य है, जोकि एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक है। श्याम लाल की कुछ अचल संपत्ति मांडा में थी। पड़ोसियों ने बताया कि लाखों की कीमत वाली उक्त भूमि को बेचकर श्याम लाल ने पूरी रकम अय्याशी में खर्च कर दी और बीवी तथा पुत्र को उसमें से फूटी कौड़ी भी नहीं दी। इस मामले को लेकर श्याम लाल और उसकी बीवी व बेटे में मनमुटाव और गहरा गया। श्याम लाल के पास नगर पंचायत में भी लगभग दो तीन बीघे जमीन है। श्याम लाल उक्त भूमि को भी किसी दूसरे के नाम बैनामा करने वाला था। इस बात की जानकारी होते ही शकुंतला तथा सोनू आपा खो बैठे।

शनिवार सुबह सोनू ने लाठियों से पीटकर श्याम लाल का बायां पैर तोड़ दिया। सोनू इतना आक्रोशित था कि वह श्याम लाल को लात-घूंसों से पीटता हुआ थाने की ओर घसीटता ले जा रहा था। श्याम लाल को बचाने आए उसके पड़ोसी मनोज कुमार मौर्य की भी सोनू ने बुरी तरह से पिटाई की। इसी बीच किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची उस वक्त भी सोनू अचेत श्याम लाल की लात-घूंसों से पिटाई कर रहा था। इस दौरान श्यामलाल के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनसीआर दर्ज कर ली थी। सोनू ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें