फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथी मंजिल से बेचता था स्मैक की पुड़िया, धराया

Sat, 25 Mar 2017 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : gettty
विज्ञापन
मुट्ठीगंज पुलिस ने गुरुवार की शाम स्मैक के एक कारोबारी को बहादुरगंज स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया। स्मैक बेचने के लिए उसने अनूठा तरीका ईजाद किया था। किसी ने स्मैक की खरीद फरोख्त की रिकार्डिंग कर पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। स्मैक बेचने वाले के पास से 30 पुड़िया स्मैक और एक किलो गांजा बरामद हुआ है।
विज्ञापन


पुलिस को बहादुरगंज के रहने वाले फिरोज के बारे में शिकायत मिली थी कि वह स्मैक बेचता है। फिरोज अपने घर की चौथी मंजिल से लकड़ी की डोलची लटकाकर खरीदारों से रुपये लेता था, उसके बाद स्मैक और गांजे को पुड़िया के रूप में नीचे फेंक देता था। गुरुवार को किसी ने इस पूरे गोरखधंधे की रिकार्डिंग कर सीओ थर्ड विनीत जायसवाल को सौंप दिया। रिकार्डिंग में एक शख्स ऊपर से फेंकी हुई पुड़िया उठाता हुआ दिख रहा है। इसके बाद पुलिस ने फिरोज को उसके घर से गिरफ्तार किया। सीओ विनीत ने बताया कि उसके घर से 30 पुड़िया स्मैक और एक किलो गांजा मिला। फिरोज स्मैक की खरीद फरोख्त का पुराना खिलाड़ी है। वह पहले भी इस मामले में गिरफ्तार हो चुका है। इंस्पेक्टर मुट्ठीगंज भगवती सिंह ने बताया कि शुक्रवार को फिरोज को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें