फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घंटे में पार कर दिया छह लाख का सामान

Mon, 05 Nov 2018 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रयागराज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो,प्रयागराज
विज्ञापन
बेखौफ चोर अब सिविल लाइंस जैसे पॉश इलाके में भी चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। रविवार को एक ऐसा ही मामला रेलवे कॉलोनी में आया। यहां ताला तोड़कर महिला रेलकर्मी के घर घुसे चोरों ने कीमती गहनों व नगदी समते 6.50 रुपये का सामान पार कर दिया। भुक्तभोगी की ओर से तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


रेलवे में कार्यरत सुमन गुप्ता नवाब यूसुफ रोड के पास स्थित रेलवे कॉलोनी में परिवार सहित रहती हैं। उनके पिता शांतिपुरम में रहते हैं। रविवार दोपहर 1.30 बजे के करीब सुमन परिवार समेत पिता के शांतिपुरम स्थित घर चली गई। शाम 5.30 बजे के करीब वापस आने पर घर के भीतर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। आलमारी का ताला टूटा हुआ था और उसमें रखे करीब छह लाख के गहने व 45 हजार नगद गायब थे।

सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि चोर दीवार फांदकर पहले आंगन में घुसे और फिर इसके बाद दो दरवाजों पर लगे ताले तोड़कर घर के भीतर दाखिल हो गए। भुक्तभोगी ने बताया कि घर में अन्य सामान जैसे मोबाइल व लैपटॉप भी थे, लेकिन चोरों ने उन्हें हाथ तक नहीं लगाया। सरिया लगाकर आलमारी का लॉक तोड़ने के बाद चोरों ने ताला तोड़कर लॉकर भी खंगाला था। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस शिवमंगल सिंह का कहना है कि जिस तरीके से वारदात को अंजाम दिया गया, उससे यही लग रहा है कि चोरों को घर के बारे में पूरी जानकारी थी। भुक्तभोगी की ओर से तहरीर दी गई है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें