फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में डिप्टी सीएम के रिश्तेदारों पर बम फेंकने के छह आरोपी दबोचे

Thu, 25 May 2017 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
कौशांबी के सरसवां निवासी पवन मौर्य और उनके परिवार पर कातिलाना हमला करने वाले छह आरोपियों को धूमनगंज पुलिस ने दबोच लिया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के रिश्तेदार पवन मौर्य परिवार के साथ चित्रकूट से एक शादी समारोह से लौट रहे थे। रास्ते में खोही गांव के पास उनकी बोलेरो पर बम फेंका और गोलियां चला दीं। इस घटना में पवन और परिवार की दो महिलाएं जख्मी हो गई थी।
विज्ञापन


एसपी सिटी सिद्धार्थ मीना ने बताया कि सरसवां के रहने वाले पवन मौर्य और कल्लू के बीच रंजिश चली आ रही है। कई महीने से कल्लू जेल में था और उसका संपर्क सैनी के रहने वाले दानिश से हुआ। उसने दानिश को पवन मौर्य की हत्या करने की एवज में 50 हजार रुपये में सौदा किया। 20 हजार रुपये की सुपारी भी दी। अप्रैल में दानिश जेल से रिहा हुआ। उसे पता चला कि पवन परिवार के साथ शादी में चित्रकूट गए हैं।

वहां से रात में लौटेंगे, उसी के बाद उसने उनकी गाड़ी के पीछे अपनी गाड़ी लगा दी। खोही गांव के पास गाड़ी ओवर टेक कर बोलेरो पर बम फेंका। उसी समय अन्य साथियों ने फायरिंग कर दी। पुलिस इस घटना के खुलासे में लगी हुई थी। मुखबिर की सुचना पर 23 मई की रात लाला बिहारा पूजा पजावा के पास दानिश सहित छह आरोपी पकड़ लिए। इन अपराधियों ने सिविल लाइंस, धूमनगंज, खुल्दाबाद और करैली में हुई लूट, डकैती, महिलाओं से छिनैती की घटनाएं कबूली हैं।
विज्ञापन


लूट और चोरी की चार मोटर साइकिल, दो तमंचा 315 बोर, एक तमंचा 12 बोर। छह कारतूस, 20 बम, छह स्मार्ट फोन, एक आईफोन। कई घटनाओं में लूटे गए 19 हजार रुपये।

पूरा मुफ्ती थाने के गांव मनौरी निवासी रत्नेश कुमार उर्फ अखिलेश उर्फ नक्लेश। कौशांबी का पुरवा निवासी दानिश हैदर। प्रतापगढ़ के हथगवां का मौहम्मद हाशिमष करबला खुल्दाबाद का शूेरू। करबला खुल्दाबाद का नियाज और चक मुंडेरा धूमनगंज का शिव कुमार और शीबू। इन पर इलाहाबाद जिले के कई थानों में आठ मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें