फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई के लिए बहन की फरियाद, डीजीपी ने लिया संज्ञान

Sat, 19 Nov 2016 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
twitter
विज्ञापन
जंक्शन से लापता बीटेक छात्र की तलाश के लिए उसकी बहन ने मायूस होकर आखिर में यूपी पुलिस के ट्विटर अकाउंट का सहारा लिया।  उसकी गुहार अनसुनी नहीं गई और डीजीपी ने इस पर संज्ञान ले लिया। डीजीपी ने जीआरपी इलाहाबाद से मामले की रिपोर्ट मांगी है और आदेश दिया है कि जल्द से जल्द छात्र का पता लगाया जाए। इधर, मामला सीधे पुलिस मुखिया तक पहुंचने के बाद जीआरपी में खलबली मची है। 
विज्ञापन


झारखंड का रहने वाला रोशन शर्मा (23) कानपुर में बीटेक का छात्र है। उसके पिता की मौत हो चुकी है और मां झारखंड में शिक्षिका हैं। रोशन की छोटी बहन सुनंदा भोपाल से बीटेक कर रही है। 11 नवंबर को रोशान कानपुर से अपने एक दोस्त के साथ ट्रेन से झारखंड के लिए चला। इलाहाबाद जंक्शन पर ट्रेन रुकी तो वह प्लेटफार्म पर उतर गया। ट्रेन पर चढ़ने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गिर पड़ा। पैर में मामूली चोट आई। इस आपाधापी में ट्रेन छूट गई। वह जीआरपी थाने पहुंचा। जीआरपी थाने में मौजूद एसआई ने मिर्जापुर जीआरपी से संपर्क किया और ट्रेन से छात्र का सामान उतारने के लिए कहा गया।

उसने घरवालों से भी बात की। इसके बाद वह लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद कुछ पता नहीं चला तो जीआरपी इलाहाबाद ने छात्र की गुमशुदगी दर्ज कर ली। रोशन के लापता होने के बाद मां और दोनों बहनें बेहद परेशान हो गईं। छोटी बहन सुनंदा ने भाई की तलाश के लिए यूपी पुलिस के ट्विटर अकाउंट पर ट्विट किया। पुलिस की ओर से बताया गया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश की जा रही है, लेकिन सुनंदा पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं थी। सुनंदा ने हर दिन ट्विट कर गुहार लगानी शुरू कर दी। उसकी फरियाद आखिरकार डीजीपी ने सुन ली। उन्हेंाने सुनंदा को भरोसा दिलाया कि पुलिस उसके भाई को खोज निकालेगी। इसके बाद डीजीपी ने जीआरपी से रिपोर्ट मांगी। 
विज्ञापन


 जीआरपी इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि छात्र की तलाश में एक टीम को दिल्ली से हावड़ा तक भेजा गया। जंक्शन पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी देखी गई। छात्र का मोबाइल लापता होने के  डेढ़ घंटे पहले से बंद है। फेसबुक भी नहीं चला रहा है। छात्र के दोस्तों से पूछताछ की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें