फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन के घर से लौट रहे युवक की मौत

Fri, 19 Aug 2016 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरांव। यमुनापार के कोरांव इलाके में बृहस्पतिवार रात बहन से राखी बंधवाने के बाद घर लौट रहा बाइक सवार युवक रास्ते में सड़क पर  तड़पता पड़ा दिखा तो राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। घायल युवक को निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत बता दिया गया। उसे किसी गाड़ी ने टक्कर मारी या वह साजिशन हमले का शिकार हुआ, यह फिलहाल साफ नहीं हो सका है। 
विज्ञापन

कोरांव में तरांव निवासी राम आशीष सिंह का पुत्र (30) बृहस्पतिवार शाम अपनी बहन से राखी बंधवाने गया था। वहां से रात करीब आठ बजे वह घर लौट रहा था। कोरांव से छह किलोमीटर दूर उसे लोगों ने बाइक के पास सड़क पर घायल तड़पते देखा। राहगीर उसे उठाकर अस्पताल ले गई मगर रास्ते में ही उसकी मौत हो चुकी थी। जेब में मिले कागजात के जरिए उसका नाम-पता मालूम हुआ तो पुलिस ने परिवार को दुखद खबर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें