फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुआट्स के प्रोफेसर के फ्लैट में दिनदहाडे़ चोरी

Sat, 20 May 2017 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
सिविल लाइंस इलाके में शुक्रवार दोपहर बदमाशों ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी के निवास के करीब शुआट्स के प्रोफेसर आरके आइजैक के फ्लैट में सेंध लगा दी। दरवाजों की सिटकनी तोड़कर घुसे बदमाशों ने दो कमरों में रखी आलमारियों को खंगाल डाला। चोर घर से हीरे और सोने के गहनों समेत कुछ और सामान भी उठा ले गए। शाम को पड़ोसी ने देखा तो प्रोफेसर को खबर दी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर कमरों में छानबीन की।
विज्ञापन


प्रोफेसर राजेंद्र कुमार आईजैक शुआट्स के एडिशनल डायरेक्टर भी हैं। वह सिविल लाइंस में लोहिया मार्ग स्थित संकटमोचक अपार्टमेंट के तीसरे फ्लोर के फ्लैट में बेटी मोनिषा आईजैक के साथ रहते हैं। उनकी पत्नी का निधन हो चुका है। बेटी मोनिषा ईसीसी में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। वह एक इंटरव्यू के लिए हैदराबाद गई थीं। शुक्रवार सुबह राजेंद्र भी फ्लैट में ताला लगाकर शुआट्स चले गए। दोपहर में बदमाश फ्लैट के दो दरवाजों की सिटकनी तोड़कर घुसे और कमरों में रखी तीन आलमारियों को खंगाल डाला। शाम करीब चार बजे पड़ोसी ने दरवाजे खुले और अंदर सामान बिखरे देख फोन से राजेंद्र को सूचना दी तो वह फ्लैट आ गए।

दोनों कमरे में बेड और फर्श पर कपड़े, गहनों के खाली डिब्बे बिखरे थे। प्रोफेसर ने सूचना दी तो सिविल लाइंस थाना प्रभारी मनोज तिवारी पहुंचे। फोरेसिंक टीम और खोजी कुत्ते को भी लाया गया। टीम ने दरवाजों, आलमारियों के हत्थों, डिब्बों से फिंगर प्रिंट उठाए। प्रोफेसर ने बताया कि बदमाश टेबल पर रखी दो हार्ड डिस्क भी ले गए जिसमें उनकी दस साल का डाटा था। उन्होंने बताया कि आलमारी में उनकी दिवंगत पत्नी तथा बेटी के जेवर थे। अपार्टमेंट में न तो सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और न कोई गार्ड है। अनुमान है कि तीसरे फ्लोर पर फ्लैट में चोरी करने वाले का अपार्टमेंट में आना-जाना रहा है इसलिए उसे फ्लैट में ताले की जानकारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें