फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से झगड़े के बाद रिटायर फौजी ने खुद को गोली मारी

Sat, 18 Feb 2017 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
kidnapping at gunpoint
विज्ञापन
धूमनगंज इलाके के सैनिक कॉलोनी में शुक्रवार रात पत्नी से झगड़े के बाद रिटायर फौजी आदित्य द्विवेदी (45) निवासी रारी खागा, फतेहपुर ने लाइसेंसी से पिस्टल से खुद को गोली मार ली। दाहिनी कनपटी पर गोली लगते ही फौजी लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घर के अंदर फायरिंग की आवाज सुनकर पत्नी और मोहल्ले के लोग भागकर पहुंचे तो आदित्य की सांसे थम चुकी थीं। घर में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चे दहाड़ मारकर रोने लगे। खबर पाकर इंस्पेक्टर धूमनगंज पहुंचे। पुलिस ने पिस्टल कब्जे में ले ली है। पुलिस के मुताबिक घरेलू कलह में फौजी ने खुदकुशी की है।
विज्ञापन


गिरिजा शंकर के तीन बेटों में बीच का आदित्य द्विवेदी पिछले साल फौज से रिटायर हुआ था। रिटायर होने के बाद वह इलाहाबाद विश्वविद्यालय में गार्ड की नौकरी करता था। वह धूमनगंज के सैनिक कॉलोनी में पीएस झा के यहां किराए पर कमरा लेकर परिवार सहित रहता था। आदित्य के एक बेटी सात साल की रत्ना और चार साल का बेटा शांतिभूषण है। वे आर्मी पब्लिक स्कूल में पढ़ते हैं। पुलिस के मुताबिक आदित्य को शराब पीने की लत थी। वह शराब पीकर अक्सर पत्नी और बच्चों से मारपीट करता था। शुक्रवार को उसने शराब पीकर झगड़ा किया। वह ड्यूटी पर भी नहीं गया।

रात में वह शराब पीकर पहुंचा और पत्नी साधना से झगड़ा करने लगा। इस पर साधना ने बच्चों के साथ खुद को कमरे में बंद कर लिया। आदित्य पत्नी से दरवाजा खोलने के लिए कहता रहा लेकिन पत्नी ने कुंडी नहीं खोली। इससे गुस्से में आकर आदित्य दूसरे कमरे में रखी लाइसेंसी पिस्टल लेकर कमरे के बाहर आया और दाहिनी कनपटी पर सटाकर खुद को गोली मार ली। फायरिंग की आवाज सुनकर खलबली मच गई। साधना ने दरवाजा खोला तो बाहर बालकनी में आदित्य खून से लथपथ शव पड़ा था। घर में मची चीख पुकार से बच्चे भी उठ गए। खबर पाकर इंस्पेक्टर धूमनगंज बचन सिंह सिरोही और सीओ डीपी तिवारी मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर के मुताबिक प्रांरभिक जांच में घरेलू कलह में रिटायर फौजी के लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर खुदकुशी की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


पिता की मौत पर मां साधना को रोते देख बेटी रत्ना और बेटा शांतिभूषण बिलख रहे थे। बच्चों से जब घटना के बारे में मोहल्ले के लोगों और पुलिस ने पूछा तो दोनों इतना ही नहीं बता सके कि वे कमरे में सो रहे थे। वे उठे तो मां रो रही थी। उन्हें कुछ नहीं मालूम क्या हुआ। हां, बच्चों ने इतना जरूर बताया कि पापा अक्सर झगड़ा करते थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें