फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात लाख की लूट में 20 हजार का इनामी गिरफ्तार

Sat, 01 Dec 2018 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
विनय मित्तल की गिरफ्तारी
विज्ञापन
मुट्ठीगंज में गुटका व्यापारी से सात लाख की लूट के मामले में पकड़ा गया 20 हजार का इनामी शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने खुलासे का दावा करते हुए बताया कि घटना में चार अन्य बदमाश भी शामिल थे जो प्रतापगढ़ से एक अन्य मामले में जेल जा चुके हैं। लूटी गई रकम में से अभी केवल 17 हजार रुपये ही बरामद हो सके हैं।
विज्ञापन


मीरापुर निवासी गुटका व्यापारी नरेश गुप्ता की कोतवाली स्थित बताशा मंडी में दुकान है। छह अक्तूबर की रात बिक्री के सात लाख रुपये लेकर वह भाई मनोज के साथ चाचा के घर जा रहे थे तभी बहादुरगंज स्थित हनुमान मंदिर के पास बदमाशों ने रोककर उनसे रुपये छीन लिए थे। विरोध पर गोली भी चलाई थी। शुक्रवार को एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को घटना में शामिल रहे 20 हजार के इनामी अंकित प्रजापति निवासी लोकपुर नैनी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया है कि वारदात में उसके साथ चार अन्य लोग शामिल थे। इनमें शानू उर्फ निसार निवासी करेली, अनुज कुमार निवासी पनासा करछना, शनि पासी निवासी चिल्ला शिवकुटी व रोहित यादव उर्फ छोटू निवासी अल्लापुर शामिल हैं। यह चारों कुछ दिन पहले प्रतापगढ़ में लूट की योजना बनाते गिरफ्तार हुए थे और मौजूदा समय में जेल में हैं। अंकित के पास से 17300 रुपये व एक मोबाइल बरामद हुआ है। शानू पर 12 मुकदमे पहले से दर्ज हैं। ं

ऐसे की थी वारदात
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में अंकित ने बताया है कि घटना से कुछ देर पहले वह शानू के साथ पल्सर बाइक से नैनी से शाहगंज नखासकोहना आया। यहां शनि, रोहित व अनुज भी बाइक से आ गए। इसी दौरान उनकी नजर नरेश पर पड़ी जो नोट गिन रहा था। इसके बाद शानू ने उसे और रोहित को गाड़ी लेकर तैयार रहने को कहा। उधर जैसे ही नरेश रुपये लेकर निकले, शानू ने शनि व अनुज के साथ मिलकर रुपये छीन लिए। इसके बाद रोहित की बाइक पर बैठकर तीनों भागने लगे। इसी दौरान शनि गिरा तो अंकित उसे अपनी बाइक पर बैठाकर भाग निकला। अंकित ने बताया कि लूटी गई रकम शानू ने रख ली और उसे केवल 50 हजार रुपये दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें