फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधक और अभिभावकों में टकराव, मारपीट और पथराव

Mon, 08 Aug 2016 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
राष्ट्रगान के व‌िरोध पर हंगामा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
कर्नलगंज में सादियाबाद के एमए स्कूल में राष्ट्रगान पर रोक का मामला रविवार को और गरमा गया। स्कूल बंद किए जाने की खबर फैलने पर शाम को इलाके की दर्जनों महिलाएं-पुरुष एकजुट होकर स्कूल प्रबंधक से अपने बच्चों की फीस वापस करने की मांग करने गए तो उनके साथ बदसलूकी की गई। विरोध पर दो युवकों को पीट दिया गया। इस पर बौखलाए युवकों ने प्रबंधक पक्ष के एक व्यक्ति के मकान को घेरकर पथराव किया। दोनों तरफ के लोगों के बीच टकराव की नौबत बनी तो कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ अफसर पहुंचे और किसी तरह स्थिति संभाली।
विज्ञापन


सादियाबाद में रविवार शाम करीब पांच बजे एक टीवी चैनल की टीम राष्ट्रगान पर रोक पर खबर के कवरेज के लिए स्कूल पहुंची थी। उस स्कूल में पढ़ने वाले इलाके के बच्चों के माता-पिता को इस दौरान पता चला कि स्कूल बंद कर दिया गया है तो वे स्कूल प्रबंधक जियाउल हक से अपने बच्चों की फीस वापस मांगने पहुंच गए। उन्होंने जियाउल हक से कहा कि स्कूल बंद कर दिया गया है इसलिए फीस वापस की जाए। आरोप है कि  जियाउल और उसके साथ मौजूद लोगों ने महिलाओं से खींचतान की और धक्का देकर भगाने का प्रयास किया। महिलाओं के साथ मौजूद लोगों ने विरोध किया तो सिद्धार्थ निषाद और संजीव भारतीय की पिटाई कर दी गई। इस पर तनाव बढ़ गया।

गुस्साए लोगों ने प्रबंधक पक्ष के महमूद को खदेड़ा। वह घर में घुसा तो घेरकर पथराव कर दिया। ऐसे में दोनों तरफ के लोग आमने-सामने आ गए। इसी बीच खबर पाकर कर्नलगंज समेत कई थानों की पुलिस के साथ एसपी सिटी और एसपी क्राइम वहां पहुंच गए। पुलिस ने भीड़ को समझा-बुझाकर शांत किया। आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लोगों को जैसे-तैसे घर भेजा गया। तनाव को देखते हुए सादियाबाद और आसपास पुलिस बल की तैनाती कर दी गई। कर्नलगंज थाने की पुलिस ने मारपीट के आरोप में स्कूल प्रबंधक जियाउल हक के खिलाफ तहरीर ली है। चर्चा रही कि पुलिस ने जियाउल को भी हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन


‘बीएसए की तहरीर पर स्कूल प्रबंधक के खिलाफ बिना मान्यता के स्कूल संचालन और राष्ट्रगान के अपमान का केस लिखा जा रहा है। मारपीट और महिलाओं से बदसलूकी का अलग केस लिखा जाएगा। रिपोर्ट दर्ज होते ही आरोपी प्रबंधक की गिरफ्तारी भी हो जाएगी।’
विज्ञापन

0रमाकांत प्रसाद, एसपी क्राइम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें