फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध दशा में फांसी पर लटकी मिली छात्रा

Sun, 05 Aug 2018 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
मुंबई- फेल होने पर छात्रा ने की खुदकुशी - फोटो : Youtube
विज्ञापन
धूमनगंज के बुद्ध विहार कॉलोनी में छात्रा संदिग्ध हाल में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। घटना के वक्त घर पर अकेली थी। पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदारों का कहना है कि दरवाजा भीतर से बंद था। किसी तरह लोग अंदर गए तो देखा कि छात्रा फांसी पर लटकी थी। उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। सूचना पर बिहार गई मां शहर के लिए चल दी हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि स्निग्धा दुबे रूपौलिहा पुत्री कृष्ण कुमार ने इसी साल 12वीं कक्षा पास किया था। मूल रूप से चित्रकूट के रहने वाले परिवार में पिता का निधन हो चुका है और छात्रा व उसकी मां किरन बुद्ध विहार कॉलोनी में किराये पर कमरा लेकर रहती थीं। छोटा भाई शौर्य गोरखपुर स्पोर्ट्स कॉलेज में पढ़ता है जबकि छोटी बहन दीपाक्षी नाना के घर बिहार में रहकर 10वीं की पढ़ाई कर रही है। स्निग्धा के घर के पास ही उसके मामा सत्येंद्र भी रहते हैं। पुलिस के मुताबिक, मामा सत्येंद्र ने बताया कि शनिवार सुबह स्निग्धा बहुत देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली तो वह पहुंचे। उन्होंने कई बार दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर उन्होेंने जानकारी दी तो आसपास के लोग भी जुट गए। कमरे के बगल ही बने टिनशेड पर चढ़कर एक युवक ने खिड़की से झांका तो स्निग्धा को फांसी पर लटके देख वह चीख पड़ा।

दरवाजा तोड़कर लोग भीतर दाखिल हुए और फिर फंदे से उतारकर उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव लेकर घर पहुंचने के बाद सूचना दी गई तो पुलिस भी पहुंच गई। सूचना दी गई तो छात्रा के ननिहाल में कोहराम मच गया। मां किरन इलाहाबाद के लिए चल दी है। पुलिस का कहना है कि मौके से फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। रिश्तेदारों का कहना है कि चादर से बनाए गए फंदे पर छात्रा लटकी मिली थी। परिवारवाले इलाहाबाद के लिए चल दिए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन


स्निग्धा की मां किरन ने फोन से हुई बातचीत में बताया कि 23 जुलाई को वह मायके बिहार के छपरा चली गई थीं। जाने से पहले उन्होंने स्निग्धा को डांट दिया था। इसे लेकर वह कुछ नाराज थी। बृहस्पतिवार को उससे फोन पर बात हुई थी। हालांकि बातचीत में ऐसा बिल्कुल नहीं लगा कि वह ऐसा कदम उठा लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें