फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में सेक्स रैकेट के शक पर हंगामा

Mon, 04 Jul 2016 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
बाई का बाग स्थित होटल में सेक्स रैकेट की सूचना पर हंगामा करते लोगों को समझाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
कीडगंज इलाके स्थित एक होटल में सेक्स रैकेट चलने के शक पर रविवार दोपहर सैकड़ों की संख्या में मोहल्ले के लोग जुट गए और हंगामा करने लगे। आक्रोशित भीड़ होटल का दरवाजा तोड़ने का प्रयास कर रही थी। लोगों का आरोप था कि होटल मालिक सेक्स रैकेट चलवाता है। जिससे माहौल खराब हो रहा है। पुलिस भी मोटी कमाई के चक्कर में चुप रहती है। सूचना पाकर कीडगंज एसओ मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


एसओ उदयवीर सिंह ने भीड़ को समझाबुझाकर स्थिति संभाली। इसके बाद होटल के कमरों की तलाशी ली गई। होटल के एक कमरे में करेली का एक दुकानदार और वहीं एक लड़की मिली। बगल के कमरे से भी एक लड़की मिली। पुलिस होटल मालिक समेत तीनों को पकड़कर थाने ले गई। जांच में पाया गया कि इनकी होटल के आगंतुक रजिस्टर में कोई लिखा-पढ़ी नहीं है। पुलिस ने होटल के गेट पर ताला लगवा दिया। युवतियों के घरवालों को थाने पर बुलवाया गया। घरवाले रिपोर्ट लिखाने को तैयार नहीं हुए। पुलिस ने दोनों को घरवालों के साथ भेज दिया। एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि होटल के बाहर हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची। मोहल्ले के लोग होटल में सेक्स रैकेट चलने का आरोप लगा रहे थे लेकिन ऐसा कुछ नहीं पाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें