फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक जा रहे चौकीदार की रोडवेज बस से कुचल मौत

Fri, 09 Dec 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
यमुनापार इलाके में बारा क्षेत्र के रिंगवा मोड़ पर रोडवेज बस से कुचलकर चौकीदार संतलाल की मौत हो गई। वह पैसों की खातिर साइकिल पर बैंक जा रहा था तभी दुर्घटना हो गई। बस छोड़कर चालक और परिचालक फरार हो गए। पुलिस ने बस सीज कर दी है।
विज्ञापन


उमापुर का रहने वाला संत लाल (65) बारा थाने में चौकीदार था। वह दोपहर में पैसे लेने की खातिर साइकिल पर ग्रामीण बैंक जा रहा था। रास्ते में रिंगवा मोड़ पर इलाहाबाद से शंकरगढ़ की ओर जा रही रोडवेज बस ने पीछे से संत लाल की साइकिल में टक्कर मार दी। साइकिल से गिरे संतलाल को कुचलते बस आगे निकल गई। आसपास मौजूद लोगों ने बस का पीछा किया तो कुछ दूर पर गाड़ी से उतर ड्राइवर और कंडक्टर भाग गए। दुखद खबर पाकर परिवार के लोगों के साथ ही रिश्तेदार वहां पहुंच गए। संतलाल के तीन बेटे हैं मिश्रीलाल, गुलाब और राजेश। गुलाब भी चौकीदारी करता है। पुलिस ने बस कब्जे में लेकर ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें