15 साल की लड़की को एक युवक ने नशीला पदार्थ खिलाकर अपहरण करने के बाद रात भर दुराचार किया। फिर उसे सुबह गांव के बाहर बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गया। किसी तरह घर पहुंचकर लड़की ने परिजनों को बताया तो उसे थाने ले जाकर शिकायत की गई।
मऊआइमा इलाके में रहने वाले एक परिवार की 15 साल की लड़की नजमा (नाम काल्पनिक) मंगलवार शाम से लापता थी। बुधवार सुबह वह रोते-कराहते घर पहुंची तो उसकी तलाश में भटक रहे परिजन सन्न रह गए। नजमा ने बताया कि उसे महरौड़ा गांव में अपने मामा के यहां रहने वाला मोहम्मद आसिफ अपने ममेरे भाई आफरीदी की मदद से उसे जबरन नशीला पदार्थ खिलाकर उठा ले गया।
उसे रात में किसी जगह पर रखकर आसिफ ने उसके साथ बलात्कार किया। फिर सुबह उसे गांव के बाहर छोड़कर भाग गया। तहरीर लेकर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखी। फिलहाल किसी को पकड़ा नहीं जा सकी है। मुख्य आरोपी आसिफ प्रतापगढ़ का रहने वाला है।