फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई से बिछड़ी लड़की से की रेप की कोशिश

Mon, 01 Jun 2015 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मेजा इलाके से दवा के लिए शहर आई एक लड़की अपने भाई से बिछड़ी तो नैनी रेलवे स्टेशन पर नशे में धुत एक युवक ने उसे हवस का शिकार बनाने की कोशिश की। वह लड़की को घर पहुंचाने का झांसा देकर अपने कमरे में ले गया और कपड़े फाड़कर रेप का प्रयास किया। लड़की की चीख सुनकर जुटे लोगों ने उसे बचाया। साथ ही आरोपी युवक को पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। लड़की को उसके घर पहुंचा दिया गया।
विज्ञापन


मेजा इलाके की 17 साल की एक लडकी रविवार को अपने इलाज के सिलसिले में भाई के साथ शहर आई थी। दवा लेने के बाद वह अपने भाई से बिछड़ गई। किसी तरह वह नैनी रेलवे स्टेशन पहुंची मगर भाई नहीं मिला। वह देर तक स्टेशन पर बैठी भाई का इंतजार करती रही। तभी चाय बेचने वाला एक युवक उसके पास पहुंचा। वह शराब के नशे में धुत था। राधिका ने उसे भाई से बिछुड़ने की जानकारी दी तो वह मदद के बहाने उसे स्टेशन के बगल में अपने कमरे में ले गया। लोगों ने देखा तो उन्हें शक हुआ लेकिन तब किसी ने टोका नहीं। दरवाजा बंदकर युवक शराब पीने लगा तो घबराकर लड़की ने बाहर निकलने का प्रयास किया। इस पर शराब पीकर धुत युवक ने उसे दबोच लिया और पिटाई करते हुए कपड़े फाड़ दिए। वह लड़की से बलात्कार की कोशिश करने लगा।

 लड़की की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जुट गए। वह दरवाजा भड़भड़ाने लगे। तब नशे में चूर युवक ने दरवाजा खोला तो लोगों ने उसे दबोचकर पीट दिया। उसे नैनी पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर लड़की को महिला पुलिस के संरक्षण में भेज दिया। रात भर लड़की महिला सिपाही के साथ रही। सुबह खबर पाकर मेजा से आए परिजन उसे घर ले गए। इस बाबत नैनी इंस्पेक्टर इंद्रजीत चतुर्वेदी ने बताया कि लड़की घर से भागकर आई थी। चाय वाला युवक उसे अपने घर ले गया था। परिजनों को बुलाकर लड़की को घर भेज दिया गया। इस घटना में किसी ने लिखित शिकायत नहीं की इसलिए आरोपी युवक को फटकार कर छोड़ दिा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें