जीआरपी रामबाग ने रविवार को स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से दो तस्करों को अफीम की खेप के साथ पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियों के पास से दो कुंतल अफीम बरामद हुई है। भारी मात्रा में स्टेशन से अफीम पकड़े जाने के बाद खलबली मच गई। पूछताछ के बाद गोरखधंधे से जुड़े अन्य लोगों के बारे जानकारी ली जा रही है। तस्कर कहां से खेप लेकर आ रहे थे और इसे कहां पहुंचाना था, जीआरपी इसकी जांच कर रही है।
जीआरपी रामबाग को रविवार दोपहर सूचना मिली कि हावड़ा से आ रही विभूति एक्सप्रेस के एक कोच में तस्क र अफीम की खेप लेकर आ रहे हैं। यह सूचना मिलते ही जीआरपी रामबाग हरकत में आ गई। ट्रेन जैसे ही स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची, जीआरपी ने ट्रेन को से घेर लिया। जीआरपी ने एक कोच से दो संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ की तो लगभग दो कुंतल अफीम बरामद हुई।
जिसकी कीमत बाजार में लाखों रुपयेे है। पकड़े तस्करों में फाफामऊ का रामआसरे यादव है। जबकि दूसरा हंडिया के सैदाबाद का रहने वाला है। आरोपियों से पूछताछ के बाद जीआरपी ने एक रेलवे कर्मचारी को पकड़ा था लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया। सीओ जीआरपी ओपी सिंह ने बताया कि रामबाग जीआरपी ने अफीम के साथ दो तस्करों को पकड़ा है। वे अफीम की खेप लेकर आ रहे थे। वहीं जीआरपी रामबाग प्रभारी बीआर बिंद ने बताया कि पकड़े गए युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।