फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे अस्पताल गैंगरेप पुलिस ने पांचों आरोपियों को शर्त के साथ छोड़ा

Wed, 15 Aug 2018 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
crime against women
विज्ञापन
रेलवे अस्पताल में गैंगरेप के पांचों आरोपियों को फिलहाल पुलिस ने छोड़ दिया। अफसरों का कहना है कि उन पर लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हो सकी है। उधर, पीड़िता का भी पता नहीं चल पाया है। ऐसे में उन्हें इस शर्त के साथ छोड़ा गया है कि विवेचना में वह पुलिस का पूरी तरह से सहयोग करेंगे।
विज्ञापन


रेलवे अस्पताल में गैंगरेप के मामले में पुलिस ने शिकायत के बाद ही चार कर्मचारियों समेत पांचों आरोपियों को हिरासत में ले लिया था। इनमें एक होमगार्ड भी शामिल था। पुलिस ने उनसे पूछताछ की। हालांकि, कई बार हुई पूछताछ के बाद भी वे खुद को निर्दोष बताते रहे। उधर, पीड़िता के न मिलने से पुलिस की परेशानी और बढ़ती जा रही थी। सूत्रों की मानें तो जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को पता चला कि अस्पताल के अफसरों को स्टाफ के ही किसी व्यक्ति से इस घटना की जानकारी मिली थी। बड़ी बात यह है कि उस कर्मचारी से पूछताछ हुई तो उसने भी किसी अन्य से जानकारी मिलने की बात कही। फिलहाल इस घटना का कोई प्रत्यक्षदर्शी अब तक न तो सामने आया है और न ही अस्पताल प्रशासन ऐसे किसी व्यक्ति के बारे में बता पा रहा है। घटना से संबंधित कोई सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को नहीं मिला है।

सूत्रों की मानें तो अब तक इस बात का भी प्रमाण नहीं मिल सका है कि आरोपी अस्पताल भवन के भीतर युवती को लेकर गए। यही वजह रही कि पांचों आरोपियों को पुलिस को छोड़ना पड़ा। हालांकि, उन्हेें इस शर्त पर छोड़ा गया है कि विवेचना में वह पूरा सहयोग करेंगे। जब भी जरूरत पड़ेगी वह पूछताछ के लिए उपलब्ध होंगे। इंस्पेक्टर शिवमंगल सिंह ने बताया कि विवेचना के दौरान कोई प्रमाण या सबूत मिलता है अथवा मिलने पर पीड़ित युवती खुद यह बयान दे कि आरोपियों ने उसके साथ रेप किया, तो पांचों को गिरफ्तार किया जाएगा। युवती की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें