फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रकों से उगाही में दरोगा और तीन सिपाही सस्पेंड

Wed, 08 Mar 2017 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
नए यमुना पुल से गुजर रहे ट्रकों को लेप्रोसी चौराहे पर रोककर अवैध धन उगाही करने के आरोप में एसएसपी ने तीन सिपाहियों और चौकी प्रभारी जेल रोड को निलंबित कर दिया। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के भी एक कर्मचारी के खिलाफ धन उगाही की शिकायत करते हुए विभाग की रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन


नए पुल पर रात में नो इंट्री खुलने के बाद ट्रकों से पुलिस की अवैध उगाही के चलते रोज ही जाम लगता है। इसी जाम में फंसकर पिछले दिनों एंबुलेंस में एक युवक ने दम तोड़ दिया था। तब भी जाम का कारण ट्रकों को रोककर अवैध उगाही था। एसएसपी शलभ माथुर ने को शिकायत मिली तो उन्होंने सीओ पंचम (आईपीएस) गणेश साहा को जांच में लगाया। सोमवार रात आईपीएस ने धन उगाही पर निगाह लगा दी। रात में नो इंट्री खुलने के बाद एनएचएआई के कर्मचारी विजय कुमार के साथ सिपाही दिनेश कुमार ट्रकों को रोककर ड्राइवरों से पैसे वसूलने लगा।

हर ट्रक से 20 से 50 रुपये लिए जाते रहे। उन दोनों सिपाहियों के जाने के बाद उसी चौराहे पर सिपाही अनिरुद्ध यादव और कमलेश यादव ने आकर धन उगाही शुरू कर दी। वे 10-15 ट्रकों को रोकते और उगाही करने के बाद उन्हें एक साथ रवाना कर दूसरे ट्रक रोक लेते। इस वजह से जाम लग रहा था। चौकी प्रभारी जेल रोड वीर बहादुर सिंह ने भी सिपाहियों को धन उगाही से रोकने की कोशिश नहीं की। जांच रिपोर्ट मिलने पर एसएसपी ने सिपाहियों के साथ ही चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया। अब इन चौराहों पर नए सिपाहियों को चेतावनी देकर तैनात किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें