फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने आकाश को दबोचा, डॉ. मुकुल को क्लीन चिट के संकेत

Sat, 18 Nov 2017 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
राजेश यादव - फोटो : file photo
विज्ञापन
बसपा नेता राजेश यादव की दो अक्तूबर की देर रात ताराचंद हास्टल के बाहर गोली मारकर हत्या करने के आरोपी आकाश को क्राइम ब्रांच और पुलिस ने दबोच लिया। इसे गिरफ्तार करने में लखनऊ तथा कई अन्य जिलों की पुलिस से भी मदद मिली। आकाश ने पुलिस को बताया कि राजेश और डॉ. मुकुल शराब के नशे में गाड़ी से हॉस्टल आए थे। पहले राजेश यादव ने गोली चलाई थी। उसी के बाद बचाव में उसने दो फायर किए थे। आकाश ने इस घटना को अचानक बताया और किसी दूसरे के कहने पर गोली न चलाने की बात कही है। आकाश के इस बयान से हत्या में नामजद डॉ. मुकुल को क्लीन चिट मिलने के संकेत मिले हैं।
विज्ञापन


आकाश ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद पुलिस के डर से शहर छोड़कर चला गया था। थाना कर्नलगंज पुलिस ने राज नर्सिग होम से राजेश यादव के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अगले अगले दिन आक्रोशित लोगों ने तोड़फोड़, आगजनी और जमकर बवाल किया। इस मामले में राजेश की पत्नी मोनिका यादव ने पति की में डा. मुकुल सहित कई अज्ञात को नामजद किया था।

बसपा नेता राजेश यादव की हत्या के मामले में नामजद डॉ. मुकुल सिंह को क्लीन चिट दिए जाने की आशंका पर राजेश यादव की पत्नी मोनिका यादव ने कहा कि मुकुल ही असली कातिल हैं। पुलिस ने सही तरीके से जांच नहीं कर रही है। जिसको नामजद किया गया है उसको गिरफ्तार न करके ऐसे लोगों को गिरफ्तार कर आरोपी बनाया गया है, जिनको वह जानती तक नहीं हैं। आकाश और अन्य आरोपियों से हमारी कोई दुश्मनी नहीं है। राजेश को घर से उस दिन डॉ. मुकुल ही अपने साथ ले गए थे और उन्होंने ही कत्ल करके सारी कहानी गढ़ी है। डॉ. मुकुल को क्लिन चिट देने के खिलाफ वह न्यायालय में अपील करेंगी और जब तक उनको सजा नहीं दिलाएंगी चैन से नहीं बैठेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें