अमर उजाला ब्यूरोचंदौली। विकास कार्य के लिए मिले धन को खर्च नहीं करने और स्वच्छ भारत मिशन में सहयोग प्रदान नहीं करने वाले चकिया, चहनियां, शहाबगंज और नौगढ़ के चौदह ग्राम प्रधानों और सेक्रेटरियों को जिलाधिकारी की ओर से नोटिस जारी किया गया है। डीपीआरओ अनिल सिंह ने बताया कि चकिया के पुरानाडीह के प्रधान धर्मेंद्र और सचिव अश्वनी, चहनियां के सराय रसूलपुर के प्रधान उमेश यादव और सचिव रुस्तम, मारुफपुर की प्रधान ऊषा और सचिव रुस्तम, शहाबगंज के हड़ौरा की प्रधान स्नेहा और सचिव मुरली, बड़ौरा की प्रधान पौधारी और सचिव विकास सिंह, मनकपड़ा के प्रधान सुभाष और सचिव संदीप, बिसुनपुरवां के प्रधान बासुदेव और सचिव चंद्रबली, सुल्तानपुर के प्रधान संतु और सचिव विकास, रसियां के प्रधान राकेश और सचिव संदीप, अमरसीपुर के प्रधान कृष्णवती और सचिव अयूब खां, भुड़कुड़ा के प्रधान अशोक और सचिव संदीप, ईशापुर के प्रधान शिवपूजन और सचिव विकास, पालपुर के प्रधान करतारसिंह और सचिव राजकुमार तथा नौगढ़ में बसौली की प्रधान प्रियंका और सचिव सत्येंद्र को डीएम की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी की गई है।