फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही की बेटी के फेसबुक पर भेजा अश्लील मैसेज, रिपोर्ट

Wed, 08 Nov 2017 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद
विज्ञापन
पुलिस लाइन में रहने वाली एक महिला सिपाही की बेटी को उसके फेसबुक एकाउंट पर एक लड़का लगातार अश्लील मैसेज कर रहा है। परेशान लड़की ने मां को कई दिन बाद बताया तो उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई। साइबर सेल को जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन


महिला सिपाही की बेटी कालेज की छात्रा है। 24 अक्तूबर को उसके फेसबुक एकाउंट में किसी ने अश्लील मैसेज भेजा। छात्रा ने उसे डिलीट कर दिया, लेकिन इसके बाद वह लगातार मैसेज भेजने लगा। पहले तो छात्रा ने अनदेखा किया, लेकिन जब लड़के ने हद कर दी तो छात्रा ने मां से इस बारे में बताया। जब छात्रा मैसेज डिलीट करती तो वह गालियां पोस्ट करने लगा। छह नवंबर को महिला सिपाही कर्नलगंज इंस्पेक्टर से मिलीं और पूरी बात बताई। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी की प्रोफाइल फेक है, लेकिन साइबर सेल को लगाया गया है, जल्द ही उसके ई-मेल और फोन नंबर की जानकारी हो जाएगी। फिलहाल अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें