फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ियों के जत्थे में घुसे बाइक सवार ने मचाई खलबली, छह घायल

Sat, 30 Jul 2016 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर के सरांय अब्दुल मलिक गांव के सामने शुक्रवार शाम कांवड़ियों के समूह में एक बाइक सवार घुस गया। बाइक की टक्कर से पांच कांवड़ियों समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। यहां से तीन गंभीर घायलों को एसआरएन रेफर कर दिया गया। हादसे के चलते आधे घंटे तक सड़क पर अफरातफरी की स्थिति रही। जिसके चलते जाम लग गया था। 
विज्ञापन


दशाश्वमेध घाट से जल भरकर जौनपुर जा रहे कांवड़ियों का समूह जौनपुर की ओर जा रहा था।  इलाहाबाद-जौनपुर मार्ग पर फूलपुर में सरांय अब्दुल मलिक गांव के सामने कांवड़ियों का समूह पहुंचा था। फूलपुर में मैलहन गांव का मोहम्मद यासीन (65) बाइक से इफको क ी ओर जा रहा था। अचानक यासीन की बाइक अनियंत्रित होकर कांवरियों के झुंड में घुस गई। एक के बाद एक आधा दर्जन लोग बाइक से टकरा कर सड़क पर गिरे और लहूलुहान हो गए। बाइक सवार यासीन भी गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक की टक्कर में पांच कांवड़ियों समेत छह लोग घायल हो गए। घायल कांवड़ियों में जौनपुर में मछलीशहर के पवारा बामी गांव का आशीष विश्वकर्मा (16), राम कुमार प्रजापति (22), अरूण कुमार (19), मिथिलेश विश्वकर्मा (24) एवं शुभम (25) समेत आधा दर्जन भर कांवड़िये शामिल हैं। सूचना पाकर एसडीएम फूलपुर विकास कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी एमपी सलोनिया तथा कोतवाली प्रभारी बीरेन्द्र सिंह यादव मौके पर पहुंच गए। एम्बुलेंस की सहायता से सभी घायलों को सीएचसी फूलपुर में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल दो कांवड़ियों समेत तीन को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल रेफर किया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें