नाइट ड्यूटी से वापस शनिवार सुबह घर जा रहे बाइक सवार पीएसी के जवान को नये यमुना पुल पर ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिससे जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी तो सूचना पर पहुंची। पुलिस ने पहुंचकर घायल जवान को एम्बुलेंस से एसआरएन अस्पताल इलाज के लिये भेज दिया। जहां इलाज से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मृतक के घरवालों और विभाग वालों को मिली तो कोहराम मच गया। सूचना पर सभी भागते हुए अस्पताल पहुंच गये। जहां रोना-पिटना मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। घटना शनिवार की सुबह नये पुल पर हुई।
बलिया जिले के हिसौली गांव के रहने वाले अनिल मिश्रा (50) पुत्र महंत मिश्रा अपने दो भाइयों में बड़े थे। वह धूमनगंज के रम्मन का पूरा में अपनी पत्नी मीना, दो बेटियों और बेटे विशाल के साथ रहते थे। वह इन दिनों नैनी के 42 वीं पीएसी बटालियन में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे । शनिवार की सुबह वह नैनी से अपने घर बाइक लेकर जा रहे थे। नये पुल पर वह जैसे ही पहुंचे कि पीछे से आ रही ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गये।
घटना के बाद ट्रक मौके से भाग निकला। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी तो सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर उन्हें एसआरएन अस्पताल इलाज के लिये एंबुलेंस से भेज दिया । जहां इलाज से पहले ही उनकी मौत हो गयी। घटना की जानकारी मृतक के घरवालों और विभाग वालों को मिली तो कोहराम मच गया। सूचना पर सभी भागते हुए अस्पताल पहुंच गये। जहां रोना-पिटना मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।