फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनटीपीसी के सुपरवाइजर की बेकाबू ट्रक ने ली जान

Tue, 02 Aug 2016 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
Accident
विज्ञापन
यमुनापार के जसरा बाजार में सोमवार सुबह बाइक से बारा पावर प्लांट जा रहे एनटीपीसी के सुपरवाइजर को बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया। सुपरवाइजर की मौके पर मौत हो गई। वह बारिश के चलते बाइक समेत फिसलकर सड़क पर गिरा था। तभी पीछे से आ रहे ट्रक के नीचे आ गया। हादसे के बाद बाजार में अफरातफरी मच गई। चालक ट्रक समेत भाग निकला। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त के बाद मृतक के घरवालों को अनहोनी की जानकारी दी तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन


भदोही जिले में गोपीगंज के अशोक यादव का बेटा विजय यादव (42) बारा पावर प्लांट एनटीपीसी में सुपरवाइजर था। वह छुट्टी में घर चला जाता था और सोमवार को लौटता था। सोमवार सुबह भी वह घर से एनटीपीसी जाने के लिए बाइक से निकला था। घूरपुर इलाके में जसरा बाजार के पास बारिश के चलते उसकी बाइक फिसल गई और विजय यादव सड़क पर गिर पड़ा। तभी इलाहाबाद की ओर से शंकरगढ़ जा रहे ट्रक ने सड़क पर गिरे विजय यादव को कुचल दिया। चालक ट्रक लेकर भाग निकला।

हादसे के बाद आसपास के लोग पहुंचे, लेकिन तब ट्रक की चपेट में आए विजय की सांसे थम चुकी थीं। खबर पाकर घूरपुर पुलिस पहुंची। पुलिस ने मृतक के पास मिले मोबाइल से परिवार के लोगों को सूचना दी तो कोहराम मच गया। रोते कलपते परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। पति के मौत की खबर सुनकर नीतू तो अचेत हो गई, वहीं तीनों बेटियों और एक बेटे का भी रोकर बुरा हाल है। विजय ने हेलमेट भी पहना था। लेकिन इसके बाद भी वह मौत के मुंह से निकल नहीं पाया। विजय सुबह घर से निकला था तो शनिवार को घर आने का वायदा किया था, लेकिन उसे क्या पता था कि कुछ देर में उसके मौत की खबर आ जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें