इलाहाबाद विश्वविद्यालय के डायमंड जुबली छात्रावास में (डीजे) में मंगलवार को अवैध रूप से जमे नौ हॉस्टलर को बाहर किया गया। इनमें से चार कमरों का ताला भी तोड़ना पड़ा। सात नए छात्रों को कब्जा दिलाया गया।
अवैध हास्टलर के खिलाफ अभियान के तहत मंगलवार को डीजे में रेड डाली गई। छात्रों की ओर से वहां आवंटन में धांधली का आरोप लगाया जा रहा था। इसके मद्देनजर रेड के लिए भारी संख्या में फोर्स बुलाई गई थी। इसके बावजूद शिक्षकों और छात्रों के बीच लगातार झड़प होती रही। इस विरोध के बीच विश्वविद्यालय प्रशासन ने चार कमरों में ताला भी जड़ा। डाक्यूमेंट की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर आरके उपाध्याय ने बताया कि बुधवार को केपीयूसी में तथा बृहस्पतिवार को हिन्दू हास्टल में रेड डाली जाएगी। दोनों हॉस्टल में छात्रों से रेड के दौरान सभी डाक्यूमेंट के साथ उपस्थित रहने के लिए कहा गया है। नए छात्रों से भी कहा गया है कि वे मौजूद रहे जिससे कि उन्हें मौके पर ही कब्जा दिलाया जा सके।