फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के भीतर महिला का बेरहमी से कत्ल

Sun, 13 Mar 2016 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
बच्ची से रेप और हत्या - फोटो : demo
विज्ञापन
पति की मौत के बाद नैनी के अरैल में भाई और बेटे के साथ रहने वाली पुष्पा देवी (47) की शुक्रवार रात महरा का पूरा के कच्चे मकान में बेरहमी से हत्या कर दी गई। वह लंबे समय से एक परिचित व्यक्ति के साथ समय गुजारने लगी थी। वही व्यक्ति रात में अपने दोस्त के साथ आकर उसे बुला ले गया था। वह आधी रात तक नहीं लौटी तो भोर में भाई उसे खोजते हुए महरा का पूरा पहुंचा। वहां कमरे में महिला की लाश पड़ी थी। ईंट से सिर और चेहरा कूंचकर कत्ल किया गया था। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को उसके दोस्त समेत पकड़ा तो उसने गुनाह कुबूल लिया।
विज्ञापन


बैरहना में रहने वाले महेश कुमार का कुछ साल पहले निधन हो गया था। तब से उसकी पत्नी पुष्पा (47) तीन बेटों के साथ गुजारा कर रही थीं। एक बेटे का भी देहांत हो गया। दूसरा पुत्र मिक्की (22) बैरहना में ही रहकर नौकरी करता है। वह तीसरे बेटे रोहित और अपने भाई अशोक के  साथ अरैल में रहने लगी थी। पुत्र रोहित और भाई अशोक नैनी की एक फैक्ट्री में नौकरी करते हैं। इधर कुछ अरसे से पुष्पा का अशोक विश्वकर्मा नामक व्यक्ति से नजदीकी रिश्ता बन गया था। कीडगंज में रहने वाले अशोक की पत्नी का निधन हो चुका है।

अपनी तीन बेटियों का ब्याह करने के बाद वह नैनी के महरा का पूरा में एक कच्चे मकान में किराए के कमरे में रहने लगा था। वहां अक्सर पुष्पा भी जाती थी। इधर कुछ समय से उन दोनो के बीच अनबन के चलते पुष्पा अरैल में बेटे और भाई के साथ ही थी। शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे अशोक अपने साथी कमसुल के साथ अरैल में पुष्पा के पास पहुंचा। उसने पुष्पा को साथ चलने के लिए कहा। बेटे और भाई ने मना किया तो पुष्पा यह कहकर साथ चली गई कि अशोक से बात करके वापस आ जाएगी। जब वह आधी रात बाद भी नहीं लौटी तो भोर में बेटा रोहित अपने मामा के साथ तलाश में निकला। वे दोनों महरा के पूरा में अशोक के किराए के कमरे में पहुंचे तो सन्न रह गए।
विज्ञापन


घर के बरामदे में पुष्पा की रक्तरंजित लाश पड़ी थी। उसका सिर और चेहरा ईंट से कुचला था। खून सनी दो ईंट भी वहीं पड़ी थी। खबर पाकर नैनी थाने की पुलिस वहां पहुंची। मृत पुष्पा के पैर के पास थाली में सेव, दालमोट. एक गिलास, जग रखा था। एक पॉलीथिन में दो पैकेट दूध और तले पापड़ रखे थे। पुष्पा के शव पर दो ही टेबलेट पडे़ मिले जिन पर खून लगा था। बगल में माचिस की डिब्बी पड़ी मिली। अशोक और कमसुल लापता थे। कमसुल मकान मालिक का पुत्र है। बेटे रोहित ने पुलिस को तहरीर दी कि अशोक विश्वकर्मा से उसकी मां का करीबी रिश्ता बन गया था।

उसने इस पर ऐतराज किया तो मां ने अशोक का साथ छोड़ दिया था। शुक्रवार रात अशोक और कमसुल घर आकर पुष्पा को बुलाकर महरा का पूरा ले गए और उसकी क्रूरता से हत्या कर दी। पुलिस ने एफआईआर लिखकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ की तो अशोक और कलसुम ने पुष्पा के कत्ल का जुर्म कुबूल लिया लेकिन वजह के बारे में साफतौर पर बताने में ना-नुकुर करते रहे।

‘पुष्पा की हत्या के आरोप में उसके करीबी अशोक समेत दो आरोपियों को पकड़ लिया गया है। आरोपी अशोक ने अपना गुनाह तो कुबूल लिया लेकिन वजह के बारे में कह रहा है कि इस बारे में वह अदालत में बताएगा।’
विज्ञापन

0बृजनंदन राय, सीओ करछना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें