फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम के ड्राइवर को ट्रक से खींचकर पीटा

Tue, 09 Aug 2016 02:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 सिविल लाइंस में सुभाष चौराहा के पास नगर निगम के एक ट्रक ड्राइवर पर कुछ युवक ने हमला कर दिया। बीच चौराहा युवकों ने ट्रक रुकवाकर ड्राइवर को नीचे खींच लिया और उस पर जमकर लात, घूंसे चलाए। इससे उससे चेहरे समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई। घायल ड्राइवर ने किसी तरह लीडर रोड वर्कशॉप पहुंचा घटना की जानकारी फोनमैन को दी। ड्राइवर को बेली अस्पताल में भर्ती कराया। कमिश्नर राजन शुक्ला और नगर आयुक्त शेष मणि पांडेय ने भी अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। देर शाम हमलावरों के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। पुलिस हमला करने वाले युवकों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


नगर निगम ने सोमवार को कूपर रोड पर एक नजूल प्लाट को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। एडीएम सिटी डॉ.विपिन कुमार मिश्र, एसीएम सेकेंड प्रदीप कुमार, सीओ सिविल लाइंस आलोक मिश्रा एवं इंस्पेक्टर महेश पांडेय, निगम के जेडओ नीरज सिंह, अतिक्रमण निरीक्षक पीयूष मोहिले के नेतृत्व में पहुंचे दस्ते ने कार्रवाई शुरू करने के पहले अमित दीप मोटर्स और पत्रिका चौराहा की ओर से रास्ता बंद करा दिया। फिर प्लाट पर टिन शेड लगाकर रह रहे लोगों को हटाया गया। इसके बाद मलबा हटाया गया। दिन में करीब तीन बजे मलबा लादकर प्लाट से बाहर निकल रहे ट्रक से उधर से गुजर रहे एक युवक की बाइक की टक्कर होने से बची। इस पर युवक ने ड्राइवर से गाली-गलौज शुरू कर दी। वहां मौजूद पुलिस ने युवक को फटकारा। इसके बाद युवक वहां से चला गया।

शाम करीब चार बजे जावेद मलबा लदे ट्रक को लेकर लौट रहा था। इस बीच सुभाष चौराहा के पास उसी युवक ने आधा दर्जन साथियों के साथ ट्रक रुकवाकर गाली-गलौज करते हुए जावेद को बाहर खींच लिया और लात-घूंसों से जमकर की। खून से लथपथ गंभीर रूप से घायल जावेद वहीं गिर गया। भीड़ बढ़ने पर मारपीट कर रहे युवक भाग निकले। वर्कशॉप पहुंचकर जावेद ने पूरी घटना फोरमैन वीके खरे को बताई। इसके बाद जावेद को बेली अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसके इलाज के साथ मेडिकल परीक्षण भी हुआ। नगर आयुक्त ने बताया कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें