फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंगेर में बनी 12 पिस्टल एसटीएफ ने पकड़ी

Thu, 09 Mar 2017 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
एसटीएफ ने बुधवार को म्योराबाद इलाके से मुंगेर बिहार में बनी 12 पिस्टल बरामद किया। दो तस्करों के साथ एक खरीदार को भी पकड़ा गया है। पिस्टल को 15 हजार रुपयों में खरीदकर 30 हजार रुपये में बेचा जाता था। इस मामले में एसटीएफ को मुंगेर के कुछ सफेदपोशों के भी नाम मिले हैं। उन सबके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सीओ एसटीएफ प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि चुनाव के समय से ही मुंगेर मेड पिस्टल के इलाहाबाद में बेचेे जाने की सूचना मिल रही थी। इंस्पेक्टर अतुल सिंह को इस मामले में लगाया गया था। बुधवार को खबर लगी कि बिहार के दो असलहा तस्कर म्योराबाद चर्च के पास मौजूद हैं। निरीक्षक अतुल सिंह और अजय सिंह ने कैंट पुलिस के साथ वहां छापा मारकर मुंगेर सीताकुंडीह के प्रेम कुमार सिंह और गुड्डू कुमार मंडल को गिरफ्तार कर लिया।

उनके पास नौ पिस्टल बरामद हुए। दोनों ने बताया कि उन्होंने तीन पिस्टल कुंडा के आशीष मिश्रा को सुबह बेचा है। पुलिस ने आशीष को भी गिरफ्तार कर उसके पास से तीन पिस्टल बरामद कर ली। तस्करों को वीरू पांडेय को भी छह पिस्टल देनी थी। हालांकि उसको भनक लग गई थी, इस कारण वह मौके पर नहीं आया था। उनके पास से .32 की 11 पिस्टल और 9 एमएम की एक पिस्टल के अलावा .32 बोर के 9 मैगजीन, वोटर आईडी, तीन एटीएम, रेलवे के दो टिकट, पांच मोबाइल, आधार कार्ड और डीएल मिले हैं। सीओ ने बताया कि तस्करों से 15 हजार रुपये में पिस्टल लेकर 20 से 30 हजार रुपयों में यहां बेचा जाता था। प्रेम कुमार और गुड्डू असलहों की खेप तभी लाते थे, जब परिवार वालों के खाते में पूरा पैसा ट्रांसफर कर दिया जाता था। इस मामले में पुलिस ने वीरू पांडेय को भी आरोपी बनाया है। सबसे खास बात है कि पिस्टल पर मेड इन यूएसए का टैग लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें