फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती रोडवेज बस में कंडक्टर को गोली मारकर लूटा

Sat, 13 Jun 2015 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शंकरगढ़। यमुनापार इलाके  में शुक्रवार रात चलती बस में बदमाशों ने कंडक्टर को गोली मारकर रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। बैग लूटने के  बाद बस से नीचे उतरे और बरगढ़ घाटी की ओर भाग निकले। सूचना पर शंकरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक चालक बस लेकर मऊ थाने पहुंच गया था। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


शुक्रवार रात एक रोडवेज की बस जीरो रोड से सवारियों को बैठाकर बांदा के लिए चली। रोडवेज बस जैसे ही शिवराजपुर चौराहा पार कर आगे बढ़ी। बस कंडक्टर के बगल सवारी बनकर बैठे बदमाश ने तमंचा निकाल लिया। उसने परिचालक की कनपटी पर तमंचा सटा दिया और बैग छीनने लगा। यह देखकर बस में बैठी सवारियों दहशत में आ गईं। चालक ने बस रोकने का प्रयास किया लेकिन वीराने में सड़क पर बस रोकना और भी खतरनाक था।

 बस में बैठे बदमाश के दूसरे साथियों ने तमंचा निकाल लिया। कंडक्टर ने बैग नहीं दिया तो बदमाश ने उसके पैर में गोली मारकर नगदी लूटकर फरार हो गया। बदमाशों ने बैग लूटने के बाद धमकाकर बस रुकवाई और भाग निकले। सूचना पर शंकरगढ़ एसओ दिनेश सिंह यादव मौके पर पहुंचे। एसपी यमुनापार आशुतोष मिश्रा ने बताया कि शंकरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची थी। तब तक चालक बस आगे लेकर चला गया था। शंकरगढ़ पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें