फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम बेटियों के सामने मां ने लगाई यमुना में छलांग

Thu, 09 Aug 2018 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
yamuna
विज्ञापन
कोतवाली के नए यमुना पुल पर दो मासूम बेटियों को छोड़ विवाहिता ने नदी में छलांग लगा दिया। मां को कूदता देख छह वर्षीय बेटी ने भी जान देने की कोशिश की पर आस-पास मौजूद लोगों ने उसे बचा लिया। हादसा देख मौके पर लोगों का मजमा जमा हो गया। सूचना मिलते ही नैनी का कैंट पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों व जल पुलिस की मदद से विवाहिता की तलाश का प्रयास किया गया पर, कहीं सुराग नहीं लगा। चर्चा है कि घरेलू कलह से आजिज आकर विवाहिता ने खुदकुशी की है। विवाहिता के आत्मघाती कदम उठाए जाने के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


कौशाम्बी जिले के सरायअकिल थाना क्षेत्र के खानपुर गांव की शमा बेगम (40) का निकाह 20 बरस पहले करारी के रहीमपुर मुलानी गांव में इश्तियाक के साथ हुआ था। इश्तियाक मुंबई में रहकर कमाई करता है। शौहर के जाने के बाद शमा बेटी मुस्कान फातिमा (18), फैसल (10), खुशनूर (06) व फरीन (6 माह) के साथ एक ही परिवार में रहती थी। बताया जा रहा है कि सप्ताह भर पहले गैस सिलेंडर चोरी होने का आरोप उस पर लगा दिया। इसकी शिकायत उसने शौहर से किया तो वह भी आगबबूला हो गया और घर से भाग जाने की धमकी दे डाली।

परिजनों को आपबीती बताते हुए बुधवार को शमा खुशनूर व दुधमुंही बच्ची फरीन को लेकर इलाहाबाद आ गई। दोपहर करीब दो बजे नए यमुना पुल पर पहुंची। प्रत्यक्ष्यदर्शियों की मानें तो दुधमुंही बच्ची फरीन को बेटी खुशनूर के पास बैठाते हुए पास में रखा रुपया आदि उसे थमा दिया। इसके बाद यमुना नदी में छलांग लगा दिया। उधर, मां को नदी में कूदता देख खुशनूर भी कूदने का प्रयास करने लगी। इस पर आस-पास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे उसे बचाते हुए घटना की जानकारी पुलिस को दी। उधर नए पुल पर हादसे की जानकारी होते ही नैनी के साथ कैंट पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से पुलिस विवाहिता की तलाश में जुटी पर कहीं सुराग नहीं लगा। विवाहिता के आत्मघाती कदम उठाए जाने के बाद से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें